Hapur News महावीर जन्म कल्याणक पर हापुड़ में निकली भव्य पालकी यात्रा, गूंजा ‘अहिंसा परमो धर्म’ का संदेश

Khabarwala 24 News News Hapur: Hapur News हापुड़ में Mahavir Jayanti के अवसर पर जैन समाज द्वारा भव्य और श्रद्धापूर्ण पालकी यात्रा निकाली गई। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के इस पावन अवसर पर पूरा शहर भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। शहर के प्रमुख मार्गों […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News News Hapur: Hapur News हापुड़ में Mahavir Jayanti के अवसर पर जैन समाज द्वारा भव्य और श्रद्धापूर्ण पालकी यात्रा निकाली गई। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के इस पावन अवसर पर पूरा शहर भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया।

शहर के प्रमुख मार्गों पर निकली पालकी यात्रा (Hapur News)

पालकी यात्रा का शुभारंभ सोमवार प्रातःकाल श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, कसेरठ बाजार से हुआ। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों कसेरठ बाजार, कोठी गेट, अतरपुरा, गोल मार्केट, बाजार सर्राफा, पाटिया मंडी और बाजार बजाजा से होती हुई पुनः मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और वातावरण को धार्मिक उल्लास से भर दिया।

Hapur news
Hapur news

शांति, करुणा और सह-अस्सितत्व का दिया संदेश (Hapur News)

पालकी यात्रा में भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा को सुसज्जित पालकी में विराजमान कर पूरे विधि-विधान से नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान “अहिंसा परमो धर्म” और “जियो और जीने दो” जैसे पवित्र संदेशों के जयघोष लगातार गूंजते रहे। श्रद्धालु इन संदेशों के माध्यम से समाज में शांति, करुणा और सह-अस्तित्व का संदेश देते नजर आए।

माहौल भक्ति मय बना (Hapur News)

यात्रा की विशेष बात यह रही कि पुरुष श्रद्धालु सफेद वस्त्रों में और महिलाएं पीले वस्त्रों में सुसज्जित होकर शामिल हुईं। भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु नृत्य करते और भगवान की स्तुति करते हुए आगे बढ़ रहे थे। बैंड-बाजों के साथ धार्मिक गीतों ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया।

पालकी यात्रा में ‘सारथी’ बनने का सौभाग्य नमन जैन और ‘कुबेर’ बनने का सम्मान नितिन जैन को प्राप्त हुआ, जिन्होंने पूरे आयोजन को भव्यता प्रदान की। इस आयोजन में जैन समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, महामंत्री अशोक जैन और कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन के नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसके अलावा सुधीर जैन, नितिन जैन, सतीश कुमार जैन, सुरेश चंद जैन, सुशील जैन, राजीव जैन, डॉ. अनिल जैन, सुबोध जैन, सुनील जैन, तुषार जैन, संदीप जैन, विकास जैन, प्रदीप जैन, राजेश जैन, मनोज जैन, नरेंद्र जैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महिला श्रद्धालुओं में प्रभा जैन, बबीता जैन, सरोज जैन, मनीषा जैन, शिल्पी जैन, गरिमा जैन, निशा जैन, हिमानी जैन, मंजू जैन और अलका जैन समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में भाईचारे, शांति और अहिंसा के संदेश को भी मजबूती से प्रस्तुत करता नजर आया। महावीर स्वामी के उपदेश आज भी समाज को सही दिशा दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news महावीर जन्म कल्याणक पर हापुड़ में निकली भव्य पालकी यात्रा, गूंजा ‘अहिंसा परमो धर्म’ का संदेश Hapur news महावीर जन्म कल्याणक पर हापुड़ में निकली भव्य पालकी यात्रा, गूंजा ‘अहिंसा परमो धर्म’ का संदेश Hapur news महावीर जन्म कल्याणक पर हापुड़ में निकली भव्य पालकी यात्रा, गूंजा ‘अहिंसा परमो धर्म’ का संदेश Hapur news महावीर जन्म कल्याणक पर हापुड़ में निकली भव्य पालकी यात्रा, गूंजा ‘अहिंसा परमो धर्म’ का संदेश Hapur news महावीर जन्म कल्याणक पर हापुड़ में निकली भव्य पालकी यात्रा, गूंजा ‘अहिंसा परमो धर्म’ का संदेश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News