Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News नोएडा में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह को लेकर हापुड़ जनपद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान (Hapur News)
शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के निर्देश पर जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टोल प्लाजा, प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई। जेवर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे वाहनों और लोगों की गहन जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली और वाहन चालकों व यात्रियों से पूछताछ भी की।
सुरक्षा के किए व्यापक इंतजाम (Hapur News)
अधिकारियों के अनुसार, वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हापुड़ से होकर गुजरने वाले हर वाहन पर विशेष नजर रखी जा रही है। चेकिंग के दौरान वाहन के कागजातों की जांच के साथ-साथ उसमें सवार लोगों की पहचान भी सत्यापित की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।इसके साथ ही पुलिस ने खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है। विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और अन्य समूहों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन या अव्यवस्था की संभावना को पहले ही नियंत्रित किया जा सके।
पुलिस बल किया गया था तैनात (Hapur News )
संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
क्या बोले एसपी (Hapur News )
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि चेकिंग के दौरान सहयोग करें और यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। प्रशासन का उद्देश्य कार्यक्रम को पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।







