CLOSE

Hapur News ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुबह 8 बजे होगी नमाज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ में ईद-उल-फितर के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने शहर की मुख्य ईदगाह पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा (Hapur News)

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), सदर एसडीएम, क्षेत्राधिकारी (सीओ सिटी) वरुण मिश्रा और नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने ईदगाह परिसर, नमाज स्थल, प्रवेश और निकास मार्ग सहित आसपास की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। अधिकारियों ने साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष निर्देश दिए, ताकि ईद की नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

अफसरों ने धर्मगुरुओं और ईदगाह कमेटी के साथ की बैठक (Hapur News)

इस दौरान ईदगाह कमेटी और धर्मगुरुओं के साथ एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें सभी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ईदगाह कमेटी के सदस्यों ने ईदगाह रोड पर साफ-सफाई की कमी का मुद्दा उठाया। इस पर अधिकारियों ने नगर पालिका को तुरंत सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि नमाज से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी।प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि हापुड़ शहर की ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज सुबह 8:00 बजे अदा की जाएगी। इसके अलावा शहर की लगभग 55 मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की जाएगी। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।

- Advertisement -

वॉलिंटियर्स की भी होगी तैनाती (Hapur News)

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल के साथ-साथ वॉलिंटियर्स की भी तैनाती की गई है, जो नमाज के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में मदद करेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नमाज केवल ईदगाह की चारदीवारी के अंदर ही अदा की जाएगी और सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी।ईदगाह कमेटी के सदर हाजी नईम कुरैशी ने भी लोगों से अपील की कि सभी लोग ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा करें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। उन्होंने बताया कि शहर की सभी मस्जिदों में भी नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाएगी।

यह रहे मौजूद (Hapur News)

निरीक्षण के दौरान हाजी नईम कुरैशी, डॉ. नजमुद्दीन हवारी, मौलवी असद, मुफ्ती मोहसिन, कारी शौकत, ग्यासुद्दीन मंसूरी, हाजी अब्दुल सलाम, सलाहुद्दीन, अयूब, इरफान कुरैशी, हाजी सईद जडोदिया, शकील हवारी, शाहिद मंसूरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुबह 8 बजे होगी नमाज Hapur news ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुबह 8 बजे होगी नमाज Hapur news ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुबह 8 बजे होगी नमाज Hapur news ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुबह 8 बजे होगी नमाज Hapur news ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुबह 8 बजे होगी नमाज

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-