Hapur News टेलीग्राम पर घर बैठे कमाई का झांसा, युवती से 3.19 लाख ठगे

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ जिले के थाना सिंभावली क्षेत्र में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। गांव न्याजपुर खैय्या की एक युवती को Telegram एप के माध्यम से घर बैठे कमाई का लालच दिया गया और चरणबद्ध तरीके से 3.19 लाख रुपये ठग लिए गए। मामले में साइबर क्राइम थाने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ जिले के थाना सिंभावली क्षेत्र में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। गांव न्याजपुर खैय्या की एक युवती को Telegram एप के माध्यम से घर बैठे कमाई का लालच दिया गया और चरणबद्ध तरीके से 3.19 लाख रुपये ठग लिए गए। मामले में साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

पीड़िता ज्योति के अनुसार, 24 अक्टूबर 2025 को उसके मोबाइल पर टेलीग्राम के जरिए एक संदेश आया, जिसमें प्रतिदिन 800 से 1500 रुपये कमाने का ऑफर दिया गया था। आर्थिक लाभ के लालच में उसने संपर्क किया तो आरोपितों ने उसकी एक आईडी बनाकर ऑनलाइन कार्य शुरू करा दिया।

- Advertisement -

पहले भरोसा जीता, फिर बढ़ती गई रकम (Hapur News)

शुरुआत में ठगों ने कंपनी की ओर से 9800 रुपये आईडी एक्टिवेशन के नाम पर दिए और कार्य पूरा करने पर 908 रुपये का भुगतान भी किया। इससे युवती को भरोसा हो गया कि काम वास्तविक है।

अगले ही दिन आरोपितों ने 9800 रुपये जमा कराने को कहा और 15 से 17 हजार रुपये तक मुनाफा मिलने का दावा किया। रकम जमा करने के बाद उसके खाते में करीब 14 हजार रुपये दिखाए गए।

इसके बाद ठगों ने दोबारा 9800 रुपये जमा कराए और बताया कि उसका बैलेंस 19 हजार रुपये ‘माइनस’ में चला गया है। इसे पूरा करने पर पूरी रकम वापस मिलने का आश्वासन दिया गया। प्रक्रिया पूरी करने के बाद खाते में 43 हजार रुपये दर्शाए गए, जिससे पीड़िता का विश्वास और मजबूत हो गया।

- Advertisement -

सात गुना रिटर्न का झांसा, लाखों की ठगी (Hapur News)

29 अक्टूबर 2025 को आरोपितों ने ज्यादा निवेश करने पर सात गुना रिटर्न देने का झांसा दिया। इस बार पीड़िता ने एक लाख रुपये जमा कर दिए। कुछ समय बाद उसके खाते में करीब तीन लाख रुपये दिखाए गए, लेकिन जल्द ही रकम फिर ‘माइनस’ में चली गई।

इसके बाद आरोपितों ने 2.19 लाख रुपये और जमा कराने को कहा और दावा किया कि कुल पांच लाख रुपये वापस मिलेंगे। झांसे में आकर युवती ने यह रकम भी जमा कर दी, लेकिन पैसा वापस नहीं मिला। बाद में ठगों ने करीब चार लाख रुपये और जमा करने की मांग की, तब जाकर उसे ठगी का एहसास हुआ। कुल मिलाकर 3.19 लाख रुपये की साइबर ठगी हो चुकी थी।

संदिग्ध टेलीग्राम अकाउंट की जांच (Hapur News)

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि दो अलग-अलग नामों से संचालित टेलीग्राम अकाउंट का जिक्र रिपोर्ट में किया गया है। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर संबंधित बैंक खातों और डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस की अपील: लालच से बचें, तुरंत करें शिकायत (Hapur News)

साइबर क्राइम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इंटरनेट मीडिया या मैसेजिंग एप पर मिलने वाले ‘घर बैठे कमाई’, ‘डबल मनी’ या ‘गारंटीड रिटर्न’ जैसे ऑफरों से सतर्क रहें। ठग पहले छोटी रकम वापस कर भरोसा जीतते हैं और फिर बड़ी रकम ऐंठ लेते हैं। ऐसे मामलों में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए, ताकि समय रहते धनराशि को फ्रीज कराया जा सके।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News