Weather Report: यूपी में बारिश का अलर्ट, 48 जनपदों में जमकर बरसेंगे बादल, जानिए क्या है मौसम का अपडेट

Weather Report New Delhi: यूपी में कुछ दिन बारिश का थमने के बाद एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से लगातार प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है तो वहीं कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हो रही बारिश ने मौसम बदल दिया है। बारिश से […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report New Delhi: यूपी में कुछ दिन बारिश का थमने के बाद एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से लगातार प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है तो वहीं कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हो रही बारिश ने मौसम बदल दिया है। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं कई जगहों पर जलभराव और निचले इलाकों में बाढ़ की समस्या बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटे में पश्चिमी व पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं आज 29 जुलाई शनिवार को भी मध्यम से भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है।

पश्चिमी यूपी के गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद समेत आसपास के कई हिस्सों में आज 29 जुलाई शनिवार की सुबह झमाझम बारिश देखने को मिली। इन इलाकों में देर रात से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक बारिश का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक तापमान 39.0 डिग्री बांदा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि लखनऊ में 35.4 डिग्री तापमान रहा। वहीं न्यूनतम तापमान बरेली में 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

भारी बारिश का इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अमरोहा, औरैया, बदायूं, बागपत, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजप्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, और आसपास के क्षेज्ञों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

गरज-चमक के साथ यहां बिजली गिरने की संभावना

आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, श्रावस्ती, उन्नाव, और आसपास के क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

Weather report: यूपी में बारिश का अलर्ट, 48 जनपदों में जमकर बरसेंगे बादल, जानिए क्या है मौसम का अपडेट Add Weather report: यूपी में बारिश का अलर्ट, 48 जनपदों में जमकर बरसेंगे बादल, जानिए क्या है मौसम का अपडेट Weather report: यूपी में बारिश का अलर्ट, 48 जनपदों में जमकर बरसेंगे बादल, जानिए क्या है मौसम का अपडेट Weather report: यूपी में बारिश का अलर्ट, 48 जनपदों में जमकर बरसेंगे बादल, जानिए क्या है मौसम का अपडेट

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News