हापुड़ में भाजपा नेता मदन चौहान पर हमले के मामले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

हापुड़ (khabarwala24 News)। हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर इलाके में पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा नेता मदन चौहान पर हमले के मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई की है। सोमवार रात एक सगाई समारोह में जाते समय हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। पुलिस ने दो आरोपियों शिवम और शुभम […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

हापुड़ (khabarwala24 News)। हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर इलाके में पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा नेता मदन चौहान पर हमले के मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई की है। सोमवार रात एक सगाई समारोह में जाते समय हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। पुलिस ने दो आरोपियों शिवम और शुभम को गिरफ्तार कर लिया है और शिवम से 32 बोर की पिस्टल बरामद की है। एक आरोपी सूर्य अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। यह घटना हिरणपुरा गांव में हुई, जहां मदन चौहान अपनी इनोवा कार से जा रहे थे।

घटना का पूरा विवरण

मदन चौहान ने बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे वो हिरणपुरा गांव में एक परिचित के सगाई समारोह में जा रहे थे। मेरठ रोड हाईवे से उतरकर गांव में घुसते ही रास्ते में कुछ कार सवार युवक खड़े मिले। जैसे ही उनकी कार पास पहुंची, एक युवक सड़क पर आकर खड़ा हो गया और चालक को गाड़ी रोकनी पड़ी। आरोपी ने पिस्टल निकालकर फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। कार में बैठे सुरक्षाकर्मियों के बाहर आने पर हमलावर भाग निकले। मदन चौहान ने इसे जानलेवा हमला बताया और पुलिस को तुरंत सूचना दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एडिशनल एसपी विनीत भटनागर ने कहा कि मामले में तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई। पुलिस टीम ने छानबीन के बाद शिवम और शुभम को गिरफ्तार किया। शिवम से बरामद पिस्टल को जांच के लिए भेजा गया है। फॉर्च्यूनर कार के मालिक राम किशोर के भांजे सूर्य की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपी भी पकड़े जाएंगे।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News