अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में सीबीआई करे: हरीश रावत

देहरादून, 8 फरवरी (khabarwala24)। अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राष्ट्रपति से अनुरोध किया गया है कि सीबीआई सुप्रीम कोर्ट की देखरेख और निगरानी में जांच करे।देहरादून में khabarwala24 से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इसमें शामिल वीआईपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

देहरादून, 8 फरवरी (khabarwala24)। अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राष्ट्रपति से अनुरोध किया गया है कि सीबीआई सुप्रीम कोर्ट की देखरेख और निगरानी में जांच करे।

देहरादून में khabarwala24 से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इसमें शामिल वीआईपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए, और नष्ट किए गए सबूतों की भी पूरी जांच होनी चाहिए।

- Advertisement -

पूर्व सीएम ने एक्स पोस्ट में लिखा कि अंकिता भंडारी को न्याय दो की मांग को लेकर आयोजित महापंचायत में पहुंचकर अपनी एकजुटता जाहिर की और महापंचायत में बेटी अंकिता भंडारी के माता-पिता से भी भेंट की। बेटी को खोने के अपार दुःख के बावजूद उनका संयम और साहस प्रेरणादायी है। न्याय की उनकी दृढ़ मांग ने पूरे उत्तराखंड को एकजुट किया है। उनकी पीड़ा हर उत्तराखंडी की साझा पीड़ा है। न्याय की इस लड़ाई में पूरा उत्तराखंड उनके साथ खड़ा है। एक बात मैं अवश्य कहना चाहता हूं कि एक बार आपको और हम सबको जाननी है कि यह लड़ाई आज बद्रीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहब, कलियर सारे पवित्र स्थानों की पुकार का परिणाम है फिर से मामला प्रसांगिक बना है, फिर से पूरा उत्तराखंड उद्वलित है और फिर से सारा हिंदुस्तान हमारी तरफ देख रहा है कि लोग या न कहें कि हममें कभी उबाल आता है और उबाल आने के बाद भी फिर ठंडे पड़ जाते हैं, अब यह लड़ाई निर्णायक मोड़ तक ले करके जानी चाहिए।

जब तक वीआईपी, चाहे वह कोई भी हो, चाहे वह किसी रंग, रूप और किसी भी तरीके का हो, जब तक वह वीआईपी कानून के शिकंजे में नहीं आते हैं, जब तक साक्ष्य नष्ट करने वाले कानून के शिकंजे में नहीं आते हैं, जब तक वह पुलिस के अधिकारी कानून के शिकंजे में नहीं आते हैं, जिन्होंने इस मामले को टाल मटोल करने का काम किया है, तब तक यह लड़ाई थमनी नहीं चाहिए।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को ‘गद्दार दोस्त’ कहे जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जिस व्यक्ति को पार्टी ने कई बार सांसद बनाया और कई अहम पद दिए, अगर वह व्यक्ति पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाता है, तो उसे ही (राहुल गांधी ने) ‘गद्दार दोस्त’ कहा है।

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News