कर्नाटक कांग्रेस महात्मा गांधी को राम से अलग करने की कोशिश कर रही: बसवराज बोम्मई

गदग (कर्नाटक), 8 फरवरी (khabarwala24)। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर महात्मा गांधी को भगवान राम से अलग करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने ‘जी राम जी’ योजना के फायदों को गिनाने के लिए एक बड़े जागरूकता अभियान का आह्वान किया। इसके साथ ही, […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

गदग (कर्नाटक), 8 फरवरी (khabarwala24)। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर महात्मा गांधी को भगवान राम से अलग करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने ‘जी राम जी’ योजना के फायदों को गिनाने के लिए एक बड़े जागरूकता अभियान का आह्वान किया। इसके साथ ही, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में कथित भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए।

बसवराज बोम्मई ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्र की आत्मा हैं। साथ ही, भगवान राम गांधी की आत्मा थे। उन्होंने आरोप लगाया, “दोनों को अलग करना असंभव है, लेकिन राज्य सरकार ऐसा करने की कोशिश कर रही है।”

- Advertisement -

बोम्मई ने कहा कि देश ने महात्मा गांधी से ‘सत्यमेव जयते’ और ‘सत्य की खोज में उपवास’ दो मुख्य सिद्धांत सीखे। उन्होंने कांग्रेस पर ‘गांधी’ के नाम का दुरुपयोग करने और उनके आदर्शों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का महात्मा गांधी से कोई वंश संबंध नहीं था। कांग्रेस ने ऐतिहासिक रूप से गांधी के मूल्यों का पालन किए बिना उनके नाम पर राजनीति की है।

भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर को चुनाव में हराया गया। उन्हें कैबिनेट से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया और उनकी मृत्यु के बाद दिल्ली में उनके स्मारक के लिए जमीन नहीं दी गई। इसके विपरीत जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के स्मारक मौजूद हैं।

वर्तमान राज्य सरकार को ‘शून्य-उपलब्धि वाली सरकार’ बताते हुए बोम्मई ने कहा कि एनडीए के तहत मनरेगा के लिए आवंटन में काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने 2013 में 33 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए थे, जबकि वर्तमान केंद्र सरकार ने फंडिंग बढ़ाकर 1.4 लाख करोड़ रुपए से अधिक कर दी है।

- Advertisement -

उन्होंने आरोप लगाया कि जहां केंद्र 100 दिनों के लिए मजदूरी प्रदान करता है, वहीं राज्य सरकार अतिरिक्त धन की मांग करती है, लेकिन प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने में विफल रहती है।

बोम्मई ने ‘मनरेगा’ में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। उन्होंने अपने जिला प्रभारी मंत्री के कार्यकाल के दौरान बेलगावी और कालाबुरागी के मामलों का हवाला दिया, जहां अधिकारियों को जेल भेजा गया था और सीबीआई जांच के आदेश दिए गए थे। उन्होंने फर्जी बिलों और एजेंटों के माध्यम से दुरुपयोग का दावा किया।

भाजपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए तकनीकी सुधारों ने ऐसी प्रथाओं को रोकने में मदद की है।

कांग्रेस पर झूठे डेटा से लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए बोम्मई ने कहा कि राज्य सरकार आवास लाभार्थियों, जल जीवन मिशन और ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए फंड जारी करने में फेल रही है। उन्होंने अल्पसंख्यक लोन पर चुनिंदा ब्याज माफी की भी आलोचना की। भाजपा सांसद ने कहा कि पिछड़े वर्गों, दलितों, महिला स्वयं सहायता समूहों और किसानों को नजरअंदाज किया गया।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News