Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने ग्राम मौहम्मदपुर रुस्तमपुर में हुए रीता शर्मा हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। मृतका रीता शर्मा के पति ने ही अपने दो अन्य साथियों के साथ हत्या की वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त दो चाकू बरामद कर लिए हैं। घरेलू कलह और पत्नी की बीमारी को लेकर होने वाले विवाद को लेकर पति ने हत्याकांड को अंजाम दिया था।
क्या था पूरा मामला (Hapur)
अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में दो फरवरी की रात को हुई हत्याकांड की सूचना तीन फरवरी की सुबह को यूपी 112 पर मिली थी। जिसमें बताया गया कि रीता शर्मा नाम की महिला की घर में चाकू से वार कर हत्या की गई है। मृतका के पति राहुल द्वारा बताया गया था कि एेसा प्रतीत हो रहा है कि वह क्योंकि बाहर गए थे उस दौरान कुछ लोगों ने आकर उनके घर में लूटपाट कर पत्नी की हत्या कर दी।
राहुल की कहनी पर पुलिस को हुआ शक (Hapur)
घटनास्थल निरीक्षण के दौरान राहुल शर्मा की स्टोरी पर काफी संदेह हो रहा था। एेसा लग रहा था कि किसी तरह की लूटपाट नहीं हुई है। जांच में एेसा भी लगा कि कुछ साक्ष्यों को छुपाया गया है। इसी दौरान मृतका रीता शर्मा की भाई और बहनें भी वहां पहुंचे और उन्होंने पुलिस को बताया कि राहुल शर्मा द्वारा ही हत्या कराई गई है और कुछ लोगों का नाम भी बताया। दो बार फार्रेसिंक टीम भेजकर जांच कराई गई।
पुलिस ने गहनता से जांच में खुला राज (Hapur)
गहनता से इस हत्याकांड की जांच की तो यह खुलासा हो गया कि किस तरह से राहुल शर्मा ने आपसी कलह के चलते अपने साथ में कार्यरत दो लड़कों को लालच देकर और पुराना उधार खत्म करने और बाद में भी पैसे देने के बात कहकर पत्नी की हत्या की थी। अन्य हत्यारोपियों को राहुल शर्मा ने ही घर में प्रवेश दिलाया था और दो फरवीर की रात को करीब साढ़े आठ बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया।
हत्या का यह रहा कारण (Hapur)
गिरफ्तार अभियुक्त राहुल ने पूछताछ करने पर पुलिस को बताया कि उसका पत्नी से घर की कलह रहती थी। पत्नी की बीमारी में काफी रुपया खर्च होने को लेकर विवाद होता रहता था, जिसके चलते उसने अपने प्लास्टिक के कारोबार में काम करने वाले अपने गांव के ही शेरअली उर्फ शेरा व फिरोज के साथ मिलकर हत्या करने का प्लान बनाया था और कंबल से रीता का गला व मुंह दबाकर चाकू से वार कर हत्या की थी।
पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की (Hapur)
हत्या करने के बाद राहुल शर्मा अपने बचाव के लिये ग्राम नानई में शादी में फोटो खिंचवाकर अपनी मोटरसाईकिल से अपनी दूसरी दुकान चाँदपुर (बिजनौर) में जाकर सो गया था। सुबह करीब चार बजे घर के लिये चला और घर आकर परिवार को घर में चोरी व लूट व रीता की हत्या होने की सूचना दी थी। लेकिन पुलिस ने उसकी चाल को समझ लिया और वारदात का पर्दाफाश कर दिया।
साड़ी के पैसे कोड वर्ड का किया इस्तेमाल (Hapur)
रीता शर्मा की हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पति राहुल शर्मा ने पूरी प्लानिंग की थी। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए साड़ी के पैसे कोड वर्ड भी बनाया था। कोड वर्ड में वह लोग बात करते थे, ताकि किसी को शक न हो। लेकिन उनका यह कोड वर्ड उनके किसी भी काम नहीं आया।
यह हुए गिरफ्तार (Hapur)
पुलिस ने ग्राम मोहम्मदपुर रुस्तमपुर, थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ निवासी राहुल शर्मा, शेरअली उर्फ शेरा व फिरोज को गिरफ्तार किया है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


