Hapur News गंगा में डुबकी लगा रहे तीन को बचाया, एक डूबा

Hapur News Khabarwala 24 News Garhmukteshwar (Hapur)(रोबिन शर्मा): दोस्तों के साथ बृजघाट गंगा में डुबकी लगा रहा खुर्जा क्षेत्र का एक युवक तेज बहाव के साथ गहरे पानी में डूब गया । जबकि उसके तीन साथियों को नाव चलाने वाले नाविकों ने अथक प्रयास के बाद सकुशल बचा लिया। क्या है पूरा मामला जनपद बुलंदशहर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Garhmukteshwar (Hapur)(रोबिन शर्मा): दोस्तों के साथ बृजघाट गंगा में डुबकी लगा रहा खुर्जा क्षेत्र का एक युवक तेज बहाव के साथ गहरे पानी में डूब गया । जबकि उसके तीन साथियों को नाव चलाने वाले नाविकों ने अथक प्रयास के बाद सकुशल बचा लिया।

क्या है पूरा मामला

जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के गांव सिरवाश निवासी जितेन्द्र राघव का बेटा रवि बुधवार की दोपहर को अपने तीन साथियों के साथ बृजघाट गंगा में स्नान करने आया था । डुबकी लगाने के दौरान गंगा के तेज बहाव के साथ चारों साथी गहरे पानी में डूबने लगे जिनका शोर सुनकर गोताखोर मुनेश निषाद, सुंदर निषाद,पूर्ण निषाद,किशनलाल निषाद , रामेश्वर निषाद,जगवा, अनिकेत निषाद ने गंगा में छलांग लगा दी और अथक प्रयास करते हुए गहरे पानी में डूब रहे तीन युवकों को सकुशल बचा लिया। परंतु रवि कुमार तेज बहाव के साथ गहरे पानी में डूब कर आंखों से ओझल हो गया।

डूबे युवक की तलाश में जुटे

गोताखोरों द्वारा बचाए गए साथियों द्वारा सूचना दिए जाने पर रवि कुमार के परिजन बृजघाट गंगा नगरी के लिए रवाना हो गए हैं। वही गंगा में डूब कर लापता हुए रवि कुमार की नगर पालिका परिषद के गोताखोर एवं नाव चलाने वाले नाविक खोजबीन करने में जुटे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मौके पर पुलिस टीम गोताखोर और नाविकों के माध्यम से गंगा में डूबे युवक की तलाश कर रही है

Hapur news गंगा में डुबकी लगा रहे तीन को बचाया, एक डूबा Add Hapur news गंगा में डुबकी लगा रहे तीन को बचाया, एक डूबा Hapur news गंगा में डुबकी लगा रहे तीन को बचाया, एक डूबा Hapur news गंगा में डुबकी लगा रहे तीन को बचाया, एक डूबा

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News