Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ‘डांसिंग दादी’ का वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में बुजुर्ग महिला ने साल 2007 में रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘वेलकम’ के सुपरहिट गाने ‘किया किया’ पर ऐसे शानदार डांस मूव्स दिखाए हैं कि युवा डांसर्स भी हैरान रह गए।
दादी ने किया शानदार डांस (Viral Video)
वीडियो में देखा जा सकता है कि दादी अपने घर के बाहर खुले माहौल में पूरे कॉन्फिडेंस और एनर्जी के साथ डांस कर रही हैं। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन और मूव्स इतने परफेक्ट हैं कि सोशल मीडिया यूजर्स इस बात पर यकीन ही नहीं कर पा रहे कि यह वीडियो असली है या फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया है।
इस वीडियो को अब तक 2.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 8.5 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो तेजी से अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है।
AI का कमाल या हकीकत? (Viral Video)
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू हो गई। कई यूजर्स का कहना है कि दादी के मूव्स इतने स्मूद और प्रोफेशनल हैं कि यह वीडियो AI जनरेटेड हो सकता है। जब वायरल वीडियो के सोर्स की जांच की गई, तो यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @free_boys_help पर मिला, जहां इसी महिला के और भी कई ऐसे वीडियो मौजूद हैं।
यही महिला कुंगफू करती नजर आई (Viral Video)
एक अन्य वीडियो में यही महिला कुंगफू करती नजर आ रही हैं, जिससे यह अंदेशा और मजबूत होता है कि इन वीडियोज में हाई-लेवल एडिटिंग या AI टूल्स का इस्तेमाल किया गया है।हालांकि, सच चाहे जो भी हो, दादी का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, “दादी रॉक्ड, पब्लिक शॉक्ड!” वहीं दूसरे ने लिखा, “AI के दौर में अब असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो गया है।”
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


