Hapur के दानिश कुरैशी को नितिन गडकरी और अमिताभ बच्चन ने दिया राष्ट्रीय अवार्ड

Khabarwala 24 News Hapur: जनपद हापुड़ के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब हापुड़ निवासी दानिश कुरैशी को सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने के लिए किए गए सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर के “नेशनल गुड सेमेरिटन राहवीर अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: जनपद हापुड़ के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब हापुड़ निवासी दानिश कुरैशी को सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने के लिए किए गए सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर के “नेशनल गुड सेमेरिटन राहवीर अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और फिल्म जगत के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा प्रदान किया गया।

मुंबई में आयोजित हुआ समारोह (Hapur)

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यह भव्य सम्मान समारोह 23 जनवरी 2026 को मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता विक्की कौशल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन एवं नगर पालिका परिषद हापुड़ के ब्रांड एंबेसडर मोहम्मद दानिश कुरैशी को सड़क हादसों में घायलों की मदद कर उनकी जान बचाने के लिए नेशनल गुड सेमेरिटन राहवीर के रूप में मान्यता देते हुए अवार्ड प्रदान किया गया।

- Advertisement -

Hapur. Jpg-
Hapur. Jpg-

देशभर से चुने गए सिर्फ पांच राहवीर (Hapur)

पूरे भारत वर्ष से केवल पांच व्यक्तियों का चयन इस सम्मान के लिए किया गया, जिनमें हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, पुणे, पटना और उत्तर प्रदेश से एक-एक राहवीर शामिल रहे। उत्तर प्रदेश की ओर से यह गौरव हापुड़ निवासी दानिश कुरैशी को प्राप्त हुआ।

घायलों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य (Hapur)

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा कि यदि लोग समय पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाएं तो न केवल उसकी जान बच सकती है, बल्कि उसके पूरे परिवार को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने कहा कि हर घायल किसी का बेटा, पति या भाई होता है और उसकी मदद करना समाज के लिए एक महान पुण्य कार्य है।

- Advertisement -

बधाइयों का लगा तांता (Hapur)

दानिश कुरैशी को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर जिले और प्रदेश भर में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट उमेश राणा, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य मनोज वाल्मीकी, रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव दीपक चौधरी, रालोद नगर अध्यक्ष खालिद जिलानी, डॉ असद सिद्दीकी, डॉ दिलशाद अली, डॉ आमिर अब्बासी, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (यूथ) इमरान इलाही, सोहेल सैफी, हाजी साजिद, मोहम्मद शाहरुख, सोनिया, डॉ केपी सिंह, डॉ नवीन, जाहिद अली सहित अनेक गणमान्य लोगों ने फोन व संदेश के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News