Hapur News बाढ़ की आशंका से प्रभावित ग्रामों का पशुपालन विभाग की टीम ने किया निरीक्षण

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: पशुपालन विभाग की टीम ने बाढ़ की आशंका से प्रभावित ग्रामों का सघन निरीक्षण किया गया। पशुपालकों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। शनिवार को पशुपालन विभाग की टीम ग्राम चक लठीरा, गड़ावली, शेरा कृष्णावाली, ग्राम अब्दुल्लापुर,ग्राम साकरपुर व ग्राम रामपुर इनायतपुर आदि ग्रामों में भ्रमण कर वहां के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: पशुपालन विभाग की टीम ने बाढ़ की आशंका से प्रभावित ग्रामों का सघन निरीक्षण किया गया। पशुपालकों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया।

शनिवार को पशुपालन विभाग की टीम ग्राम चक लठीरा, गड़ावली, शेरा कृष्णावाली, ग्राम अब्दुल्लापुर,ग्राम साकरपुर व ग्राम रामपुर इनायतपुर आदि ग्रामों में भ्रमण कर वहां के लोगों से वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। बाढ़ के कारण पशुओं को HS टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। ग्रामवासियों ने बताया कि पशुओं को टीका लगाया गया है। किसी आपदा की स्थिति में आसपास उपलब्ध भूसा विक्रेताओं बबलू यादव, श्रृंगी ऋषि यादव, अंकुर कुमार व अरविंद कुमार आदि से बाढ़ की स्थिति में तत्काल भूसा उपलब्धता हेतु वार्तालाप किया गया। जिस पर उनके द्वारा आश्वस्त किया गया कि बाढ़ की स्थिति में पूर्व सूचना के आधार पर 500 से 700 कुंटल घुसा प्रतिदिन उपलब्ध करा दिया जाएगा, एवं ढाई सौ से 300 कुंटल हरा चारा जैसा भी आदेश होगा उपलब्ध करा देंगे ।

उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में सतत रूप से संवेदनशील ग्रामों में छूटे गए पशुओं को भी टीकाकरण करने के लिए निर्देशित किया है। ग्रामवासियों को अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी के निर्देश अनुसार बाढ़ के लिए सभी अग्रिम प्रबंधन किया जा रहा है और किसी भी स्तिथि से निपटने के लिए पशुपालन विभाग के साथ प्रशासन की तैयारी पूर्ण है। निरीक्षण के दौरान उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गढ़डॉ रंजन तथा पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ नागर उपस्थित रहे।

 

Hapur news बाढ़ की आशंका से प्रभावित ग्रामों का पशुपालन विभाग की टीम ने किया निरीक्षण Add Hapur news बाढ़ की आशंका से प्रभावित ग्रामों का पशुपालन विभाग की टीम ने किया निरीक्षण Hapur news बाढ़ की आशंका से प्रभावित ग्रामों का पशुपालन विभाग की टीम ने किया निरीक्षण Hapur news बाढ़ की आशंका से प्रभावित ग्रामों का पशुपालन विभाग की टीम ने किया निरीक्षण

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News