सर्दियों में बीमारियों से बचाने में बच्चों की मजबूत ढाल बनती है ये चार चीजें, एक्टिव बनता है शरीर

नई दिल्ली, 13 जनवरी (khabarwala24)। सर्दियों की ठंडी हवा बच्चों की सेहत को सबसे पहले प्रभावित करती है। गले में खराश, नाक बहना, खांसी और थकान, यह सब मौसम में बेहद आम माने जाते हैं। माता-पिता के लिए ऐसे समय में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि बच्चों को ऐसा क्या खिलाया जाए जिससे […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 13 जनवरी (khabarwala24)। सर्दियों की ठंडी हवा बच्चों की सेहत को सबसे पहले प्रभावित करती है। गले में खराश, नाक बहना, खांसी और थकान, यह सब मौसम में बेहद आम माने जाते हैं। माता-पिता के लिए ऐसे समय में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि बच्चों को ऐसा क्या खिलाया जाए जिससे उनका शरीर अंदर से गर्म भी रहे और बीमारियों से लड़ने की ताकत भी बढ़े।

आयुर्वेद का कहना है कि ठंड के मौसम में शरीर की अग्नि यानी पाचन शक्ति सबसे मजबूत होती है। वहीं विज्ञान भी मानता है कि इस मौसम में शरीर को ज्यादा ऊर्जा की जरूरत पड़ती है। ऐसे में बच्चों की थाली में कुछ खास चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी है।

सर्दियों में गुड़ को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। गुड़ को आयुर्वेद में खून को शुद्ध करने वाला और पाचन को बेहतर करने वाला माना गया है। विज्ञान के अनुसार, इसमें मौजूद आयरन शरीर में ऑक्सीजन की क्षमता बढ़ाता है, जिससे बच्चा ज्यादा एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करता है। गुड़ बच्चों के शरीर में प्राकृतिक गर्मी बनाए रखता है।

ठंड के मौसम में खजूर भी बेहद फायदेमंद है। आयुर्वेद में इसे बल्य यानी ताकत बढ़ाने वाला माना गया है। यह खून बढ़ाने, शरीर में गर्मी लाने और पाचन को मजबूत करने में मदद करता है। विज्ञान के अनुसार, खजूर में आयरन, फाइबर, पोटैशियम और नेचुरल शुगर होता है, जो ऊर्जा देने का काम करता है। खजूर बच्चों की भूख भी बढ़ाता है और सर्दियों में होने वाली थकान को दूर करता है।

सर्दियों में घी भी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। आयुर्वेद हजारों साल से घी को अमृत समान मानता है। घी शरीर में ओज यानी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। विज्ञान की मानें तो घी में मौजूद हेल्दी फैट्स बच्चों के दिमाग के विकास के लिए बेहद जरूरी होते हैं। यह शरीर में पाचन को आसान बनाता है। घी खाने से बच्चों को लंबी ऊर्जा मिलती है, इसलिए ठंड के दिनों में एक चम्मच घी रोटी या पराठे पर लगाकर देना शरीर को मजबूत बनाता है।

सर्दियों में शकरकंद भी बच्चों के लिए लाभकारी है। आयुर्वेद में शकरकंद को ताकत बढ़ाने वाला पदार्थ बताया गया है। यह शरीर को धीरे-धीरे गर्म करता है और लंबे समय तक ऊर्जा देता है। विज्ञान के अनुसार, शकरकंद में विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर और पोटैशियम भरपूर होता है, जिससे इम्युनिटी बढ़ती है, त्वचा बेहतर होती है और पाचन भी सुधरता है। उबला हुआ शकरकंद या हल्की-सी भुनी हुई शकरकंद बच्चों को बेहद पसंद आती है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News