खबरwala 24 न्यूज हापुड़: बुलंदशहर रोड स्थित श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में बुधवार को एक समर्थ स्वालम्बन केंद्र उद्यमिता-महिला रोजगार के अवसर विषय पर प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें छात्राओं ने कम से कम निवेश से महत्वपूर्ण प्रयोग की चीजें बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलायी जा रही हैं, ब्लाक स्तर पर स्वयं सेवी संस्थाएं एवं अन्य संस्थाओं के द्वारा भी इस प्रकार के कार्यक्रमों से महिलाओं में आत्मनिर्भर बनने का सपना साकार हो रहा है।
विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर दिग्विजय सिंह ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उद्यमिता के क्षेत्र में महिला उद्यमियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्या पारूल त्यागी ने कहा कि स्वदेशी वस्तुए मनुष्य के जीवन को सुखमय बनाने में लाभकारी है, हमें हस्त निर्मित वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देना चाहिए। ताकि महिलायें आत्मनिर्भर बनकर अपना जीवन यापन कर सकें।
इस दौरान प्रदर्शनी में छात्राओं ने हस्तनिर्मित वस्तुएं बनायी। जिनकी लागत बहुत ही कम थी और बाजार में इनकी डिमांड भी काफी है। इस तरह की प्रदर्शनी देख, अतिथियों ने छात्राओं के प्रयास को सराहा। जिला सहायक श्रम आयुक्त सर्वेश कुमारी ने कहा कि महिलाओं के स्वावलम्बन के लिए हस्त निर्मित वस्तुओं को आमजन के द्वारा भी अपनी दिनचर्या में उपयोग करना चाहिए ताकि इस तरह के लघु उद्योग को बढ़ावा मिल सके।
भारतीय स्टेट बैंक के उप प्रबंधक रोशन लाल ने कहा कि बैंको द्वारा लघु उद्योगों व स्वयं सेवी संस्थाओं को अपने स्वरोजगार के लिए सुलभ ऋण दिए जा रहे है, ताकि महिलायें भी अपने स्वरोजगार स्थापित कर सके।
जिला सहायक श्रम आयुक्त सर्वेश कुमारी ने कहा कि महिलाओं के स्वावलम्बन हेतु हस्त निर्मित वस्तुओं को आमजन के द्वारा भी अपनी दिनचर्या में उपयोग करना चाहियें, ताकि इस तरह के लघु उद्योग को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम में प्रदीप सुन्दर त्यागी, मंजू त्यागी, प्रधानाचार्या , गीतांजलि चौधरी, शशि गौतम, निशी शर्मा, आंचल सिंह, पूजा गुप्ता, नीति शर्मा, वन्दना सिंह, मुकेश शर्मा आदि मौजूद थे।


