Hapur नामचीन ब्रांड के शोरूम में भरोसे की चोरी, 7.58 लाख का गबन, मैनेजर फरार

Khabarwala 24 News Hapur: जिले में एक नामचीन कपड़ा कंपनी के फ्रेंचाइजी शोरूम से लाखों रुपये के गबन और माल की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शोरूम मैनेजर ने अपने दो सहयोगी कर्मचारियों के साथ मिलकर करीब 7.58 लाख रुपये का गबन कर लिया और फरार हो गया। पुलिस ने […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: जिले में एक नामचीन कपड़ा कंपनी के फ्रेंचाइजी शोरूम से लाखों रुपये के गबन और माल की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शोरूम मैनेजर ने अपने दो सहयोगी कर्मचारियों के साथ मिलकर करीब 7.58 लाख रुपये का गबन कर लिया और फरार हो गया। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार एम/एस इलिशा क्लोथ हाउस की पार्टनर ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के नारायणगंज, मैन गढ़ रोड स्थित लुईस फिलिप शोरूम में नवंबर 2024 में अंकिश शर्मा को कंपनी के एरिया बिजनेस मैनेजर हौसला मिश्रा द्वारा मैनेजर नियुक्त किया गया था।

अंकिश शर्मा को शोरूम में स्टॉक प्रबंधन, बिक्री, बिलिंग, कैश हैंडलिंग और खर्चों की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। नौ जुलाई 2025 को अंकिश ने अपनी बेटी के दाखिले का बहाना बनाकर प्रयागराज जाने की छुट्टी ली, लेकिन इसके बाद वह शोरूम नहीं लौटा। फोन पर लगातार टालमटोल करने के बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया।

कंपनी ने कराया आडिट (Hapur)

संदेह होने पर कंपनी ने 12 अगस्त 2025 को ऑडिट कराया। ऑडिट रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ। जांच में दिखा कि शोरूम से 172 पीस कपड़े जिनमें शर्ट, ट्राउजर, सूट, टी-शर्ट, जींस और ब्लेजर शामिल हैं। बिना बिल के बेच दिए गए। इस माल की कीमत करीब 4.90 लाख रुपये आंकी गई।

इसके अलावा बिक्री से प्राप्त 1.85 लाख रुपये नकद और अन्य खर्चों के लिए दी गई राशि भी हड़प ली गई। इस तरह कुल 7 लाख 57 हजार 929 रुपये के गबन की पुष्टि हुई।

जांच में यह आए सामने (Hapur)

इस गबन में प्रयागराज निवासी अंकिश शर्मा के साथ मोहल्ला कोटला मेवातियान निवासी अब्दुल अजीम उर्फ जोहान और हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव चितौली निवासी देवेंद्र कुमार भी शामिल हैं।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी (Hapur)

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News