मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा Hapur में तैनात इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, रिश्वत के चार लाख रुपये बरामद

Khabarwala 24 News Hapur: जनपद Hapur में डीसीआरबी और रिट सेल प्रभारी के पद पर तैनात निरीक्षक महेंद्र सिंह को मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह एक हत्याकांड के मामले की जांच कर रहे थे, जिसमें रिश्वत की मांग की गई […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: जनपद Hapur में डीसीआरबी और रिट सेल प्रभारी के पद पर तैनात निरीक्षक महेंद्र सिंह को मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह एक हत्याकांड के मामले की जांच कर रहे थे, जिसमें रिश्वत की मांग की गई थी। एंटी करप्शन की टीम आरोपी निरीक्षक को मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में ले गई है। जहां निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार हापुड़ जनपद में डीसीआरबी और रिट सेल के प्रभारी महेंद्र सिंह एक मुकदमें की जांच कर रहे थे। आरोप है कि निरीक्षक ने मुकदमें में से एक आरोपी का नाम निकालने के लिए धनराशि की मांग की गई थी। जिसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम मेरठ में की गई। टीम ने मामले की जानकारी कर अपना जाल बिछा दिया था। टीम पिछले दो दिन से निरीक्षक महेंद्र सिंह की घेराबंदी करते हुए रंगे हाथों निरीक्षक महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एंटी करप्शन की टीम आरोपी निरीक्षक महेंद्र सिंह को कंकर खेड़ा थाने ले आई। जहां टीम द्वारा मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

- Advertisement -

इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह
इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह

पुलिस कर्मियों में मची अफरा तफरी (Hapur)

एंटी करप्शन टीम द्वारा निरीक्षक महेंद्र सिंह की मेरठ में गिरफ्तारी की सूचना जनपद में पहुंची तो पुलिस कर्मियों और अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई। सभी मामले की जानकारी करने में जुट गए थे। वहीं सोशल मीडिया पर भी निरीक्षक की गिरफ्तारी की खबर जमकर वायरल हुई। लोग अपने अपने कमेंट्स कर रहे थे।

जनपद में कई थानों में तैनात रह चुके हैं महेंद्र सिंह (Hapur)

एंटी करप्शन टीम द्वारा रंगे हाथों चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए जिस निरीक्षक महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है, वह जनपद के कई थानों में तैनात रह चुका है। महेंद्र सिंह हाफिजपुर, कपूरपुर, थाना हापुड़ देहात, बाबूगढ़ और सिंभावली थाना प्रभारी रह चुके हैं।

- Advertisement -

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News