भारत जोड़ों yatra में हिस्सा लेने के लिए सैकड़ों कांग्रेसी गाजियाबाद हुए रवाना

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: भारत जोड़ों यात्रा (yatra) में भाग लेने के लिए मंगलवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में गाजियाबाद के लिए रवाना हुए। नगरपालिका परिषद स्थित आर्य समाज मंदिर पर कांग्रेसी एकत्रित हुए। जहां से बसों और गाड़ियों का काफिला गाजियाबाद के लिए रवाना हुआ। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: भारत जोड़ों यात्रा (yatra) में भाग लेने के लिए मंगलवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में गाजियाबाद के लिए रवाना हुए।

नगरपालिका परिषद स्थित आर्य समाज मंदिर पर कांग्रेसी एकत्रित हुए। जहां से बसों और गाड़ियों का काफिला गाजियाबाद के लिए रवाना हुआ। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि आज 3 जनवरी को उनके नेता राहुल गांधी दिल्ली से यूपी की सीमा में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसे लेकर हापुड़ के कांग्रेस जनों में भारी उत्साह हैं।

उन्होंने कहा हैं कि यूपी में राहुल गांधी की पदयात्रा का आज पहला दिन हैं। यह पदयात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली के कश्मीरी गेट से शुरू होकर यूपी के गाजियाबाद में प्रवेश करेगी और लोनी बॉर्डर से लोनी तिराहा होते हुए बागपत और शामली तक जाएगी। इसके पश्चात हरियाणा के सोनीपत के रास्ते, पंजाब होते हुए कश्मीर की ओर प्रस्थान करेगी।

अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि राहुल गांधी जी की पदयात्रा को 108 दिन हो चुके हैं जिसमें वे अब तक 3,000 से भी ज्यादा किलोमीटर की पदयात्रा कर चुके हैं। दक्षिण भारत में जिस तरह राहुल गांधी की पदयात्रा को लोगों का प्यार व समर्थन मिला हैं। उससे भी ज्यादा प्यार व समर्थन राहुल गांधी की पदयात्रा को उत्तर भारत में मिलता हुआ दिखाई दे रहा हैं। उन्होंने कहा हैं कि हापुड़ के कांग्रेस जन गाजियाबाद में 10 किलोमीटर की पदयात्रा अपने नेता राहुल गांधी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

वहीं वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री सीमा शर्मा के नेतेत्व में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं अपने नेता राहुल गांधी जी की पदयात्रा में हिस्सा लेने के लिए हापुड़ से रवाना हुई।

पदयात्रा में यह हुए रवाना

ब्लॉक अध्यक्ष जकारिया मनसबी, सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, निसार खान, रईस अन्नू, अंकुर अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, अमित सैनी, शौकीन चौधरी, अब्दुल कलाम, नूर इलाही, भूरेभाई सभासद, शादाब सैफी, सुदेश कुमार, असलम सैफी, राजदुलारी, अनूप कर्दम, राहुल शर्मा, रघुवीर सिंह, राजकुमार शर्मा, रघुवर गौतम, निखिल वत्स, सुबोध शास्त्री, मोहम्मद अजहर, डॉक्टर वीसी शर्मा, वाई के शर्मा, राजकुमार शर्मा, धर्मेंद्र कश्यप, भरतलाल शर्मा, आईसी शर्मा, सीमा शर्मा, सविता गौतम, शमशाद अंसारी, कुसुम लता, सतेंद्र शर्मा, खुशनुद, यशपाल सिंह, सुखपाल गौतम, देवेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, विनोद कर्दम, चरण सिंह, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News