साढ़े आठ साल में योगी सरकार ने साढ़े आठ लाख सरकारी नौकरियां दीं : सुरेश खन्ना

लखनऊ, 7 दिसंबर (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के जमाने में क्या था, “खाली प्लॉट हमारा है, समाजवादी का नारा है।”सुरेश खन्ना ने khabarwala24 से बातचीत में समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि उनके […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

लखनऊ, 7 दिसंबर (khabarwala24)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के जमाने में क्या था, “खाली प्लॉट हमारा है, समाजवादी का नारा है।”

सुरेश खन्ना ने khabarwala24 से बातचीत में समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि उनके जमाने में जिस गाड़ी पर सपा का झंडा होता था, उसमें सबसे बड़ा गुंडा बैठा होता था। अपराधी ही सरकार चलाते थे। सरकार अपराधियों के इशारे पर चलती थी।

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में मेरिट के आधार पर फैसले लिए जाते हैं। साढ़े आठ साल की सरकार में योगी आदित्यनाथ ने साढ़े आठ लाख सरकारी नौकरियां दीं और एक पैसे की घूस नहीं ली गई। सभी को काबिलियत और योग्यता के आधार पर नौकरी मिली है।

उन्होंने कहा कि किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है, गरीबों को राशन दिया जा रहा है, महिलाओं को उज्ज्वला गैस योजना के माध्यम से रसोई गैस दी जा रही है। हमने सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को चरितार्थ किया है। भाजपा पूरी तरह कार्यकर्ता-आधारित पार्टी है और पार्टी का एक आम कार्यकर्ता भी अध्यक्ष बन सकता है। सपा, कांग्रेस या अन्य दलों में केवल परिवार के लोग ही पार्टी के मुखिया बनते हैं और वही लोग पार्टी पर कब्जा रखते हैं।

उन्होंने कहा कि 34 देशों के साथ हम रुपए में व्यापार कर रहे हैं। पहले रुपए को डॉलर में बदलकर भुगतान किया जाता था, लेकिन आज हमारी करेंसी की साख बढ़ गई है। हमारी अर्थव्यवस्था का ही नतीजा है कि दुनिया के 34 देश हमारे रुपए को स्वीकार कर रहे हैं। हम रुपए में ही भुगतान करते हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

उन्होंने यह भी कहा कि जो साख और प्रतिष्ठा पीएम मोदी के नेतृत्व में बनी है, वह पहले कभी नहीं थी। विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें संविधान पर बोलने का अधिकार नहीं है, क्योंकि जिन्होंने मिलकर गठबंधन बनाया है, उन्हीं पार्टियों ने संविधान की सबसे अधिक धज्जियां उड़ाई हैं।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News