CLOSE

ससुराल में दहेज के लिए बहू पर कहर, जेठ के बेटे ने की अश्लील हरकत, कपड़े फाड़े, गला दबाया, जान लेने की कोशिश

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

हापुड़। दहेज की लालच में ससुराल वालों ने एक नवविवाहित बहू के साथ इतना जुल्म ढाया कि उसकी जान तक लेने की कोशिश की। सिर्फ 10 लाख रुपये और एक महंगी कार न मिलने पर पति, सास, जेठ-देवर सब मिलकर आए दिन मारते-पीटते थे। मामला इतना बढ़ गया कि जेठ के बेटे ने रात में उसके साथ छेड़छाड़ की और जब बहू ने शोर मचाया तो सबने मिलकर उसका गला दबाकर मार डालने की कोशिश की। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शादी के तीन दिन बाद शुरू हुआ अत्याचार

हापुड़ शहर की रहने वाली लड़की की शादी 3 मई 2023 को गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी मंजीत से हुई थी। लड़की वालों ने अपनी हैसियत से बढ़कर करीब 15 लाख रुपये खर्च करके बेटी को विदा किया। शुरू के तीन दिन तो सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद ससुराल वालों का असली रंग सामने आ गया।

पति मंजीत, सास मिथलेश, देवर अजीत, जेठ दिनेश और जेठ का लड़का रोबिन – सबने मिलकर ताने मारने शुरू कर दिए कि “दहेज कम लाई हो”। फिर सीधे-सीधे 10 लाख रुपये नकद और एक बड़ी कार की मांग करने लगे। जब मांग पूरी नहीं हुई तो आए दिन मारपीट शुरू हो गई।

- Advertisement -

बेटा होने के बाद भी नहीं बदले ससुराल वाले

28 फरवरी को बहू ने बेटे को जन्म दिया। आमतौर पर घर में बेटा होने की खुशी होती है, लेकिन यहां तो और ज्यादा जुल्म बढ़ गए। बहू ने मायके वालों को फोन करके सब बता दिया। मायके वाले गए और समझाया, लेकिन ससुराल वालों ने एक नहीं सुनी। आखिरकार बहू मायके चली आई। कुछ दिन बाद ससुराल वाले मीठी-मीठी बातें करके उसे फिर ले गए।

30 नवंबर की रात हुआ सबसे भयानक कांड

30 नवंबर की रात जेठ का लड़का रोबिन कमरे में घुस आया और बहू के साथ गंदी हरकत करने लगा। जब बहू ने विरोध किया और चीखने-चिल्लाने लगी तो बाकी ससुराल वाले दौड़े आए। लेकिन मदद करने की बजाय सबने रोबिन का साथ दिया। सब मिलकर बहू को पीटा, कपड़े फाड़ दिए और गला दबाकर मार डालने की कोशिश की। पड़ोसियों ने शोर सुनकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने बहू को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल से पति जबरदस्ती उसे घर ले गया और धमकी दी – “अब पुलिस में शिकायत की तो सच में जान से मार देंगे”। डर के मारे बहू चुप रही, लेकिन 2 दिसंबर को मायके वाले बेटे समेत उसे ले आए।

- Advertisement -

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बहू ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पति मंजीत, सास मिथलेश, देवर अजीत, जेठ दिनेश, जेठ का लड़का रोबिन और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ दहेज एक्ट, मारपीट, छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास का केस दर्ज हो गया है।

थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले की गहराई से जांच चल रही है। जो भी दोषी होगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Vikas Kumar
Vikas Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Vikas Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-