पटना, 6 दिसंबर (khabarwala24)। बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बाबासाहेब का सपना पूरा करने के लिए पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार निरंतर कार्य कर रहे हैं।
डिप्टी सीएम ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार सहित अन्य बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने आए हैं। बाबासाहेब ने भारत को उसका संविधान दिया और हाशिए पर पड़े समुदायों को मुख्यधारा में लाने की कोशिश शुरू की। उनके दिखाए मार्ग पर हम सभी चल रहे हैं।
डिप्टी सीएम ने एक्स पोस्ट के माध्यम से लिखा, ‘भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर पटना में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सम्मिलित होकर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चरण वंदन किया। भारतीय संविधान का निर्माण और देश के लिए उनके योगदान अतुलनीय है, जिसे पीढ़ियां सदैव याद रखेगी। पुण्य स्मरण।“
उन्होंने लिखा, “भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक, प्रख्यात विधिवेत्ता एवं भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव राव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। समाज में समानता, न्याय और अधिकारों के लिए आपका अमूल्य योगदान सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा।“ बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा, “समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखने वाले बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनके विचार आज भी एक समतामूलक समाज के निर्माण का मार्ग दिखाते हैं।“
प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों पर आधारित बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर विचारधारा ने हमारे संविधान को न केवल एक विधिक दस्तावेज बनाया, बल्कि प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, सम्मान और अवसरों की रक्षा करने वाली एक सशक्त आधारशिला भी प्रदान की। आइए, उनके अमूल्य विचार को समझकर एक सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।“
मस्जिदों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर उन्होंने कहा कि हमें नहीं लगता कि इस पर कोई आपत्ति या विरोध होगा और सरकार को कानून को अपना काम करने देना चाहिए।
एक सवाल के जवाब में कहा कि जो लोग गीता में विश्वास रखते हैं, वे बहुत खुश होंगे अगर इसे स्कूलों में शामिल किया जाए और देश का एक बड़ा हिस्सा इसकी सराहना करेगा।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।










