भीड़ के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू, ट्रेनों में लगाए गए एक्स्ट्रा कोच

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (khabarwala24)। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ट्रेनों में एकस्ट्रा कोच लगाने के साथ ही साथ स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी कर रहा है।रेलवे की ओर से यह व्यवस्था उस वक्त की जा रही है, जब एक तरफ ठंड है तो दूसरी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (khabarwala24)। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ट्रेनों में एकस्ट्रा कोच लगाने के साथ ही साथ स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी कर रहा है।

रेलवे की ओर से यह व्यवस्था उस वक्त की जा रही है, जब एक तरफ ठंड है तो दूसरी ओर शादियों की सीजन है। रेलवे का मानना है कि स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को यात्रा करने में सहलूयित होगी।

एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (इन्फॉर्मेशन एंड पब्लिसिटी) दिलीप कुमार ने khabarwala24 से बातचीत की। उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने और स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए अब तक 37 ट्रेनों में कुल 116 अतिरिक्त कोच जोड़ने की योजना बनाई गई है और इस पर तेजी से काम चल रहा है।

इसके साथ ही मांग के अनुसार कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। इनमें पुणे-बेंगलुरु एक्सप्रेस, पुणे-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल और लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ स्पेशल ट्रेन प्रमुख हैं। जैसे-जैसे आगे डिमांड आएगी, उसी आधार पर और स्पेशल गाड़ियों की प्लानिंग की जाएगी।

वंदे भारत ट्रेनों के बारे में उन्होंने बताया कि वर्तमान में देशभर में 164 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें सफलतापूर्वक चल रही हैं। इनका संचालन इस तरह से किया जा रहा है कि यात्रियों को अधिकतम सुविधा और आराम मिल सके।

नई दिल्ली से पटना, गोरखपुर सहित अन्य शहरों के लिए नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों में खुशी की लहर है।

नई दिल्ली से पटना के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री ने बताया कि रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का संचालन कर काफी अच्छा कार्य किया है। एक शादी समारोह में जाने के लिए मुझे निकलना था, ट्रेन में बुकिंग नहीं हो पा रही थी। अब स्पेशल ट्रेन में बुकिंग हो गई है और मैं पटना जा रहा हूं। यूपी, कोलकाता जाने वाले यात्रियों का भी कुछ ऐसा ही कहना था।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News