नई दिल्ली, 4 दिसंबर (khabarwala24)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जन-संसद के दौरान दिल्ली देहात के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्याओं पर विस्तृत बातचीत की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए इसकी जानकारी साझा की।
राहुल गांधी ने बताया कि बातचीत के दौरान देश भर के गरीबों और किसानों की पीड़ा और चिंता गहराई से महसूस हुई। उनका कहना है कि प्रतिनिधियों ने उन्हें स्पष्ट रूप से बताया कि विकास के नाम पर गरीबों के अधिकारों को लगातार कमजोर किया जा रहा है और यह सब अमीरों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण किसान और ग्रामीण लगातार आर्थिक और सामाजिक असुरक्षा की स्थिति में पहुंच रहे हैं।
कांग्रेस सांसद ने पोस्ट में लिखा, “जन-संसद में दिल्ली देहात के प्रतिनिधियों से मुलाकात और बातों में देश भर के गरीबों-किसानों के दर्द की गूंज सुनाई दी। मोदी सरकार विकास के नाम पर गरीबों का हक, अमीरों के फायदे के लिए छीन रही है। उन्होंने साफ बताया कि दिल्ली की सीमा के गांवों की ज़मीनें छीनने का संगठित षड़यंत्र चल रहा है जो बहुत ही गंभीर और चिंताजनक है।”
राहुल गांधी ने कहा कि यूपीए सरकार ने किसानों के हक की रक्षा के लिए मज़बूत भूमि अधिग्रहण कानून बनाया था। यह कानून किसानों की स्वेच्छा और मुआवजा, दोनों का ख्याल रखता है। लेकिन, आज उसी कानून को दरकिनार कर लैंड पूलिंग जैसी नीतियों से ग्रामीणों को उनकी जमीन, रोजगार और भविष्य से दूर किया जा रहा है, कभी दबाव से, कभी धोखे से।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि किसानों, ग्रामीणों, गरीबों के संवैधानिक अधिकार छीनने की ये कोशिश किसी भी हाल में सफल नहीं होने दी जाएगी। यह सिर्फ जमीन नहीं है, यह उनकी पहचान, इतिहास और जीवन का आधार है। मैं इस मुद्दे को संसद में जोरदार तरीके से उठाऊंगा और दिल्ली देहात के हर नागरिक को न्याय दिलाकर ही रहूंगा।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


