Vande Bharat Express: प्रयागराज से सहारनपुर तक चलेगी, लखनऊ और बरेली के रास्ते हो सकता है ट्रेन का संचालन

Vande Bharat Express Khabarwala24News : रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहारनपुर से प्रयागराज के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाए जाने की बड़ी घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा कि वंदे भारत का परिचालन शीघ्र शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन वाया मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ के रास्ते से हो […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Vande Bharat Express Khabarwala24News : रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहारनपुर से प्रयागराज के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाए जाने की बड़ी घोषणा की है। उन्होंने यह भी कहा कि वंदे भारत का परिचालन शीघ्र शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन वाया मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ के रास्ते से हो सकता है। हालांकि अभी रेलवे ने इसका रूट तय नहीं किया है, उम्मीद है कि जल्द ही रूट तय कर दिया जाएगा। रेलमंत्री ने सहारनपुर से मां शाकंभरी देवी होते हुए देहरादून तक 81 किमी लंबी रेल लाइन परियोजना की डीपीआर के लिए 2.3 करोड़ रुपये जारी किए।

रेल मंत्री ने सहारनपुर के रेलवे स्टेशन का विश्व स्तरीय डिजाइन भी जारी किया। स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाने के लिए पांच सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा। रेलमंत्री ने कहा कि सहारनपुर-मां शाकंभरी देवी-देहरादून रेल लाइन की डीपीआर बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके डीपीआर के लिए छह जून को 2.3 करोड़ रुपये जारी कर दिए।

रेल मंत्री ने सहारनपुर से प्रयागराज के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है। आपको बता दें कि प्रयागराज से सहारनपुर के लिए वर्तमान में तीन ट्रेनें नौचंदी एक्सप्रेस, सूबेदारगंज-उधमपुर सुपरफास्ट एवं सूबेदारगंज-उधमपुर स्पेशल उपलब्ध है। उधमपुर जाने वाली ट्रेन सहारनपुर पहुंचने में वाया कानपुर साढ़े दस घंटे का वक्त लेती है, जबकि नौचंदी एक्सप्रेस उक्त दूरी तय करने में वाया लखनऊ 17.20 घंटे का समय लेती है।

इस बात की चर्चा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस वाया लखनऊ चलाई जा सकती है। क्योंकि लखनऊ-बरेली-मुरादाबाद रूट पर अभी वंदे भारत नहीं चल रही है। सहारनपुर से इसे मेरठ एवं वहां से मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली होते हुए प्रयागराज तक चलाया जा सकता है। यह सफर आठ घंटे में पूरा करवाने की तैयारी है। वहीं वंदे भारत का दूसरा संभावित रूट मेरठ से बुलंदशहर, अलीगढ़, कानपुर होते हुए प्रयागराज जंक्शन तक का है। रेलवे अधिकारियों की माने तो वंदेभारत एक्सप्रेस का रूट रेलवे बोर्ड द्वारा फाइनल किया जाएगा। इस पर भी जल्द निर्णय होगा, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Vande bharat express: प्रयागराज से सहारनपुर तक चलेगी, लखनऊ और बरेली के रास्ते हो सकता है ट्रेन का संचालन Vande bharat express: प्रयागराज से सहारनपुर तक चलेगी, लखनऊ और बरेली के रास्ते हो सकता है ट्रेन का संचालन Vande bharat express: प्रयागराज से सहारनपुर तक चलेगी, लखनऊ और बरेली के रास्ते हो सकता है ट्रेन का संचालन

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News