चीनी मिल का जिला गन्ना अधिकारी ने किया निरीक्षण

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: सिंभावली चीनी मिल का जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता ने शनिवार रात औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गन्ना यार्ड में जाकर किसानों से बात की और मिल द्वारा किसानों के लिए उपलब्ध करवाई जा रहीं सुविधाओं की जानकारी की। मिल गेट पर लगे कांटे की भी जांच कराई गई। जिले में सिंभावली और […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: सिंभावली चीनी मिल का जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता ने शनिवार रात औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गन्ना यार्ड में जाकर किसानों से बात की और मिल द्वारा किसानों के लिए उपलब्ध करवाई जा रहीं सुविधाओं की जानकारी की। मिल गेट पर लगे कांटे की भी जांच कराई गई।

जिले में सिंभावली और ब्रजनाथपुर दो चीनी मिले हैं। जिनमें जिले के करीब 70 हजार से अधिक किसान गन्ने की पेराई कराते हैं। किसान आए दिन क्रय केंद्रों पर घटतौली के आरोप लगाते हैं, हालांकि मौजूदा वर्ष में एक भी क्रय केंद्र पर घटतौली नहीं मिली है।

इसके अलावा चीनी मिल में गन्ना लेकर जाने वाले किसानों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए शनिवार रात को जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता सिंभावली चीनी मिल पहुंचीं। यहां उन्होंने गेट पर लगे तौल कांटों के साथ चीनी मिल के गन्ना यार्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला गन्ना अधिकारी ने अलाव, शुद्ध पेयजल, शौचालय और किसानों के रात्रि विश्राम स्थल आदि का निरीक्षण किय। किसानों को लिए ठंड से बचाने के लिए यार्ड में कई स्थानों में अलाव की व्यवस्था पाई गई। किसानों के बैठने के लिए किसान शेड सही अवस्था में चारों ओर से ढका हुआ मिला। पीने के पानी, शौचालय एवं प्रकाश की व्यवस्था उचित मिली। चीनी मिल को रिफ्लेक्टर लगातार वाहनों में लगाने के लिए निर्देशित किया गया।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News