Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद Hapurक्षेत्र के गांव श्यामनगर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब चोरों ने फिल्मी स्टाइल में एक अधिवक्ता के घर में धावा बोल दिया। शुक्रवार देर रात जब पूरा परिवार गहरी नींद में था, चोर न सिर्फ घर में घुसे, बल्कि मालिक के बेडरूम का दरवाजा बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया और फिर बेधड़क दूसरे कमरे से लाखों का सामान समेटकर फरार हो गए।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
पीड़ित अधिवक्ता राजेंद्र सिंह ने बताया कि रात करीब 2:30 बजे किसी हल्की सी आहट से उनकी नींद टूटी। जब उठकर दरवाजा खोलने की कोशिश की तो बाहर से कुंडी लगी हुई थी। जोर-जोर से चिल्लाने लगे। शोर सुनकर चोर घबराए और भाग निकले, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बाहर निकलते ही नजारा देखकर परिवार के होश उड़ गए। चोरी घर में रखे 2.5 लाख रुपये, लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर, लैपटाॅप, मोबाइल ुफोन आदि चोरी कर ले गए। मकान के पिछले हिस्से की ग्रिल काटकर चोर अंदर दाखिल हुए थे।
पुलिस मौके पर पहुंची (Hapur)
सूचना मिलते ही सदर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट खुद फोर्स और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंचे। कुंडी, टूटा ग्रिल और घर के अंदर बिखरे निशान से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस जांच में जुटी (Hapur)
एसएचओ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पूरा प्रयास है कि जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जा सके।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


