बिकानेर, 22 नवंबर (khabarwala24)। बीकानेर में रविवार को साइकिल रेस का आयोजन होने जा रहा है। रेस में देश के शीर्ष साइकिल रेसर हिस्सा लेंगे। साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के डायरेक्टर विजय नारायण सिंह ने कहा है कि रविवार को होने वाली रेस बिकानेर के साथ-साथ राज्य के साइकिल रेस करने वालों के मन में उत्साह बढ़ाने का काम करेगी।
मीडिया से बात करते हुए विजय नारायण सिंह ने कहा, “बीकानेर की धरती पर पहली बार इतने बड़े इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह 100, 200 और 300 किलोमीटर का टीम इवेंट है। इसके अलावा, व्यक्तिगत रेस भी है। अलग-अलग कैटेगरी में 26 लाख रुपये की इनाम राशि की घोषणा की गई है।”
उन्होंने कहा, “देश के 20 से ज्यादा राज्यों के लड़के और लड़कियां प्रतिभागी के रूप में यहां आए हुए हैं। भारत के शीर्ष साइकिल चालक भी रविवार को यहां मौजूद रहेंगे। यह रेस बहुत ही प्रतिस्पर्धी होने वाली है। बीकानेर के भी कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के विजेता हैं। कई फिलहाल भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। राजस्थान की हर्षिता जाखड़ ने हाल ही में एशिया स्तर की प्रतिस्पर्धा में पदक जीता है। रविवार को होने वाली रेस राज्य में साइकिल रेस के प्रति युवा खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ाएगी।”
बीकानेर में रविवार को होने वाली साइकिल रेस में देश के अलावा अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट भी हिस्सा लेंगे। रेस का आयोजन ‘टूर डी थार’ के नाम से किया जा रहा है। रेस की शुरुआत रविवार 23 नवंबर को सुबह 6:30 बजे नौरंगदेसर से होगी और समापन रायसर गांव में होगा। हर कैटेगरी में पुरुष व महिला अलग-अलग प्रतिस्पर्धा करेंगे। रायसर स्थित भाटी डेजर्ट कैंप में शाम 6 बजे पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा।
साइकिल रेस के आयोजन से एक बार फिर से बीकानेर की संस्कृति अंतरराष्ट्रीय पटल पर उभरेगी।
Previous articleदिल्ली विस्फोट मामला: एसआईए ने श्रीनगर से आतंकवादी के एक और सहयोगी को किया गिरफ्तार
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


