मेरठ, 18 नवंबर (khabarwala24)। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक बोलेरो ट्रक से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि 21 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, सरधना निवासी उम्मेद अपने परिवार के साथ बोलेरो से मेरठ लौट रहे थे। जब वाहन खरखौदा थाना क्षेत्र के एनसीआर अस्पताल के सामने पहुंचा, तभी अचानक सड़क पार कर रही एक महिला उनके वाहन के सामने आ गई। उसे बचाने की कोशिश के दौरान वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेरो आगे एक बाइक सवार से भी भिड़ गई और फिर सड़क किनारे पलट गई।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही खरखौदा पुलिस और एसएसपी विपिन ताड़ा तुरंत अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर उनकी स्थिति की जानकारी ली।
इस हादसे में बुलेरो में सवार एक महिला की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई गंभीर रूप से घायल मरीजों का इलाज मेरठ के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर तक जाम की स्थिति भी बनी रही।
इससे पहले, यूपी के सीतापुर के अटरिया क्षेत्र में 14 नवंबर को गोधना गांव स्थित ईदगाह के पास बस और एक बाइक के बीच टक्कर हो गई थी। टक्कर के बाद बस उसे लगभग पांच मीटर तक घसीटती चली गई। इसी दौरान बस के निचले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई और कुछ ही मिनटों में बस और बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए बस में सवार सभी 40 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस हादसे में बाइक सवार सुंदरलाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


