नई दिल्ली, 16 नवंबर (khabarwala24)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से करीब 200 खाद्य उत्पादों पर टैरिफ वापस लिए जाने से भारत से मसालों, चाय और काजू का यूएस को निर्यात बढ़ेगा।
विपक्ष की कड़ी आलोचना के बाद अमेरिकी प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों के लिए खाद्य उत्पादों को सस्ता करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है।
अमेरिकी सरकार ने जिन खाद्य उत्पादों पर टैरिफ कम किया गया है। उनमें भारत से अमेरिका को निर्यात की जाने वाली कई वस्तुएं जैसे काली मिर्च, लौंग, जीरा, इलायची, हल्दी, अदरक, चाय की कई किस्में, आम से बने उत्पाद और काजू जैसे मेवे शामिल हैं।
2024 में भारत द्वारा अमेरिका को निर्यात किए गए मसालों का मूल्य 500 मिलियन डॉलर से अधिक था, जबकि चाय और कॉफी का निर्यात लगभग 83 मिलियन डॉलर का था। भारत अमेरिका को लगभग 200 मिलियन डॉलर के काजू का भी निर्यात करता है।
भारतीय अधिकारियों ने कहा कि लगभग ऐसी 50 प्रोसेसेड फूड कैटेगरी हैं, जिन्हें इस फैसले से लाभ होगा। पिछले वर्ष इन कैटेगरी से 491 मिलियन डॉलर मूल्य के खाद्य उत्पादों का भारत से अमेरिका को निर्यात किया गया था। इसमें कॉफी और चाय के अर्क, कोको-आधारित उत्पाद, फलों के रस, आम से बनी चीजें और वनस्पति मोम शामिल हैं।
2024 में भारत से अमेरिका को 359 मिलियन डॉलर के मसालों का निर्यात किया गया था। अन्य 48 प्रकार के फल और मेवे, जिनमें नारियल, अमरूद, आम, काजू, केले, सुपारी और अनानास शामिल हैं। टैरिफ कम होने से इसे भी लाभ होगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कई खाद्य उत्पादों की तेजी से बढ़ती कीमतों को लेकर लगातार दबाव बढ़ रहा था, क्योंकि इससे यूएस से लोगों की जीवन-यापन की लागत बढ़ रही थी। इसे लेकर ट्रंप भी चिंता जता चुके थे।
पिछले हफ्ते वर्जीनिया और न्यू जर्सी राज्यों में हुए चुनावों में उनकी रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद उन्हें महंगाई को काबू में लाने के लिए इस कदम को उठाने मजबूर होना पड़ा।
ट्रंप प्रशासन ने कहा कि इन उत्पादों का घरेलू स्तर पर पर्याप्त मात्रा में उत्पादन नहीं किया जा सकता। खाद्य उत्पादों पर टैरिफ छूट गुरुवार, 13 नवंबर की मध्यरात्रि से लागू होगी।
एबीएस/
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


