नई दिल्ली, 16 नवंबर (khabarwala24)। दिग्गज अमेरिकी निवेशक जिम रोजर्स ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार संपन्नता और सफलता को अच्छा मानती है और चाहती है कि लोग सफल हो, जबकि पिछली सरकार की नजरों में इन सभी चीजों की कोई खास वैल्यू नहीं थी।
समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत करते हुए रोजर्स बताया कि वह हमेशा से भारत के प्रशंसक रहे हैं और लेकिन कभी भी 2014 से पहली की सरकार से सहमत नहीं थे। हालांकि, मौजूदा सरकार काफी अच्छा कार्य कर रही है और उन्हें पहली बार भारत की किसी सरकार के प्रयास सराहनीय लग रहे हैं।
दिग्गज निवेशक ने कहा, मैं आपको बता दूं, मैं जीवन भर भारत का प्रशंसक रहा हूं, लेकिन कभी भी सरकार का नहीं रहा।
उन्होंने आगे कहा, लेकिन मुझे लगता है कि मेरे निवेश जीवन में पहली बार है जब भारत सरकार को यह समझ आ रहा है कि समृद्धि अच्छी है, सफलता अच्छी है और वे चाहते हैं कि लोग सफल हों।
संभावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोलते हुए, रोजर्स ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच किसी भी समझौते को लेकर उत्साहित हैं, क्योंकि अब सरकार समझ गई है कि समृद्धि एक अच्छी चीज होती है।
उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि भारत कई देशों के साथ समझौते कर रहा है, चाहे वह अमेरिका हो या कोई अन्य देश। यह देश भविष्य में बेहद सफल होने वाला है।
रोजर ने दिल्ली में हुए कार विस्फोट की भी निंदा की और कहा कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए इस विस्फोट के पीछे के लोग सफल नहीं होंगे, क्योंकि भारत तेजी से विकास कर रहा है और भविष्य में एक बेहद रोमांचक राष्ट्र बनने जा रहा है।
khabarwala24 से बात करते हुए, सिंगापुर स्थित 83 वर्षीय दिगग्ज निवेशक ने इस जघन्य कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवादियों के इस कायराना कृत्य के बावजूद भारत अपनी जबरदस्त विकास यात्रा जारी रखेगा।
एबीएस/
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


