Crime News Khabarwala24NewsHapur:थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असौड़ा में चोरों ने गैस एजेंसी का ताला तोड़ कर चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है।
तहरीर में ग्राम असौड़ा निवासी अनुज त्यागी ने बताया कि 15 जून को अज्ञात व्यक्ति ने उनकी महादेव इंडेयन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी का ताला तोड़कर वहां से एक स्टेपालाइजर, एक इंवेटर, दो बैट्रे, तीन मोबाइल फोन, दस खाली सिलेंडर आदि सामान चोरी कर ले गए। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



