Hapur में बाइक लूट की फर्जी कहानी रची, गर्भवती महिला को मारकर भागे; पुलिस ने दोनों भाइयों को पकड़ा

Khabarwala 24 News Hapur:यूपी के हापुड़ (Hapur)जिले की पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने बाइक लूट की झूठी वारदात का खुलासा कर बड़ा सनसनीखेज मामला सुलझाया है। जांच में सामने आया कि आरोपी भाइयों ने हादसे से बचने के लिए लूट का नाटक रचा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली। क्या था […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur:यूपी के हापुड़ (Hapur)जिले की पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने बाइक लूट की झूठी वारदात का खुलासा कर बड़ा सनसनीखेज मामला सुलझाया है। जांच में सामने आया कि आरोपी भाइयों ने हादसे से बचने के लिए लूट का नाटक रचा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली।

क्या था पूरा मामला (Hapur)

हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा निवासी विकास ने बुधवार रात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह दोस्त नीरज के साथ बाइक पर शादी समारोह में जा रहा था। गांव बड़ौदा हिंदवान के रेलवे फाटक से 200 मीटर पहले दो अज्ञात बदमाशों ने रास्ता रोका, मारपीट की और बाइक लूटकर फरार हो गए। विकास ने यूपी-112 पर कॉल कर सूचना दी, जिस पर तुरंत मुकदमा दर्ज हुआ।

पुलिस को हुआ शक, गहन जांच शुरू (Hapur)

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल का मुआयना किया गया तो वारदात फर्जी लगी। जांच आगे बढ़ी तो खुलासा हुआ कि विकास का भाई दिनेश उर्फ दीपू एक कंपनी में काम करता है। गुरुवार रात वह एनएच-24 पर बांके बिहारी मंडप के सामने बाइक चला रहा था, तभी पति शाहरुख के साथ जा रही गर्भवती महिला उसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे के डर से दीपू बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकला और भाई विकास को सूचना दी। दोनों भाइयों ने मिलकर बाइक लूट की झूठी पटकथा गढ़ी ताकि हादसे का मामला दब जाए। लेकिन पुलिस की तफ्तीश के आगे उनकी चालाकी टिक नहीं पाई।

गिरफ्तारी और कार्रवाई (Hapur)

घायल महिला के पति शाहरुख की तहरीर पर दीपू और विकास के खिलाफ झूठी सूचना देने व गर्भवती को टक्कर मार घायल करने का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लूटी बताई जा रही बाइक बरामद कर ली।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

Related News

Breaking News