India V/S Pakistan Asia Cup 2023: तीन बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान में भिड़ंत, जानिए फैंस कैसे ले सकेंगे तीन शानदार मैचों का मजा

India V/S Pakistan  Asia Cup 2023 Khabarwala24News NewDelhi: आखिरकार लंबे इंतज़ार के बाद (Asia Cup 2023) की तारीखों की घोषणा हो गई। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने बीते गुरुवार (15 जून) को टूर्नामेंट के लिए आधिकारिक रूप से तारीखों की घोषणा की? एशिया कप 2023,इस वर्ष 31 अगस्त से 17 सितंबर के बीच खेला जाएगा। इस […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

India V/S Pakistan  Asia Cup 2023 Khabarwala24News NewDelhi: आखिरकार लंबे इंतज़ार के बाद (Asia Cup 2023) की तारीखों की घोषणा हो गई। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने बीते गुरुवार (15 जून) को टूर्नामेंट के लिए आधिकारिक रूप से तारीखों की घोषणा की? एशिया कप 2023,इस वर्ष 31 अगस्त से 17 सितंबर के बीच खेला जाएगा। इस बार एशियार कप 2023 में भारत और पाकिस्तान India V/S Pakistan के फैंस के लिए भी एक अच्छी खबर आई है। आपको बता दें कि टूर्नामेंट में भारत-पाक के बीच कुल तीन मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले एशिया कप में भारत और पाकिस्तान India V/S Pakistan के बीच कुल तीन मैच देखने को मिल सकते हैं? एशिया कप में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें- भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल शामिल है। सभी टीमों को 3-3के दो ग्रुप, ए और बी में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान और नेपाल शामिल है, जबकि बी में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका मौजूद है

India v/s pakistan asia cup 2023: तीन बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान में भिड़ंत, जानिए फैंस कैसे ले सकेंगे तीन शानदार मैचों का मजा

कैसे हो सकते हैं भारत-पाक के बीच तीन मुकाबले

दोनों ग्रुप में मौजूद सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी, इस तरह से भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला ग्रुप स्टेज मे देखने को मिलेगा। दोनों के बीच यह मुकाबला तो आधिकारिक तौर पर तय है। इसके बाद ग्रुप-ए से टॉप-4 में भारत और पाकिस्तान के क्वालिफाई करने की प्रबल संभावना है? वहीं, सुपर-4 में सभी टीमें टॉप-2 में रहने और फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए एक दूसरे से मुकाबला खेलेंगे, ऐसे में यहां भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबले देखने को मिल सकता है। वहीं अगर, भारत और पाकिस्तान की टीमें सुपर-4 के मुकाबले जीतने के बाद फाइनल में पहुंच गई, तो दोनों के बीच फाइनल के रूप में तीसरा मुकाबला देखने को मिल सकता है?

एशिया कप 2022 में हुए थो दो मुकाबले

आपको बता दें कि इससे पहले खेले गए एशिया कप 2022 मे भारत और पाकिस्तान India V/S Pakistan के बीच दो मुकाबले देखने को मिले थे। पहले ग्रुप स्टेज में दोनों टीमें भिड़ी थीं। इसके बाद, सुपर-4 में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था। इसमें ग्रुप-स्टेज के मैच में भारत ने जीत दर्ज की थी जबकि सुपर-4 के मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को हराकर बाजी मार ली थी।

India v/s pakistan asia cup 2023: तीन बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान में भिड़ंत, जानिए फैंस कैसे ले सकेंगे तीन शानदार मैचों का मजा India v/s pakistan asia cup 2023: तीन बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान में भिड़ंत, जानिए फैंस कैसे ले सकेंगे तीन शानदार मैचों का मजा India v/s pakistan asia cup 2023: तीन बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान में भिड़ंत, जानिए फैंस कैसे ले सकेंगे तीन शानदार मैचों का मजा

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News