Crime News Khabarwala24News (Garhmukteshwar )Hapur:एक साल पहले घर से लापता हुई युवती को कुशीनगर पुलिस ने नगर में एक युवक के साथ पकड़ लिया। पुलिस दोनों को साथ लेकर वापस रवाना हो गई।
जानकारी के अनुसार कुशीनगर जनपद से करीब एक साल पहले एक युवती घर से लापता हो गई थी। स्वजन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि युवती की लोकेशन गढ़ नगर में मिली। जिस पर बुधवार को कुशीनगर पुलिस नगर में पहुंची और कोतवाली पुलिस के साथ मोहल्ले में एक मकान में दबिश दी। जहां पर लापता युवती एक युवक के साथ मिली। पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली पहुंची। पूछताछ में पत चला कि दोनों ने शादी कर ली है और करीब एक साल से साथ रह रहे हैं। युवक ने बताया कि वह ट्रक चालक है। दिल्ली आनंद विहार में माल छोडने के लिए गया था। इसी बीच यह युवती वहां मिली, जिसके बाद दोनों ने दोस्ती कर शादी कर ली।



