Hapur सड़क हादसे में सिपाही की मौत, परिजन में कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एनएच-334 पर कुराना टोल प्लाजा और पड़ाव चौराहे के बीच एक भयानक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एनएच-334 पर कुराना टोल प्लाजा और पड़ाव चौराहे के बीच एक भयानक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी रुकम सिंह के रूप में हुई है। वह 2018 बैच के सिपाही थे और गाजियाबाद पुलिस लाइन में तैनात थे। उनकी ड्यूटी मोदीनगर के एक बैंक में सुरक्षा गार्ड के तौर पर लगी थी।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

थाना हाफिजपुर प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार के अनुसार, रुकम सिंह सुबह अपने घर से बाइक पर मोदीनगर ड्यूटी के लिए निकले थे। दोपहर करीब 1 बजे जब वे कुराना टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से सिपाही सड़क पर दूर जा गिरे और सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

मौके पर मची अफरा-तफरी(Hapur)

हादसे के तुरंत बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना हाफिजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिवार में मचा कोहराम (Hapur)

परिजनों को जैसे ही हादसे की खबर मिली, अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। मृतक के भाई विनोद ने बताया कि कुछ दिन पहले ही परिवार में शादी का आयोजन हुआ था, जिसमें रुकम शामिल हुए थे। उनकी मां नत्थों देवी का पहले निधन हो चुका है। अब पिता चंपत सिंह, पत्नी सुनीता, बेटा देव (उम्र 8 वर्ष), बेटियां खुशबू (6 वर्ष) और भूमिका (4 वर्ष) का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव किशनपुर में मातम पसरा हुआ है।

फरार चालक की तलाश तेज, CCTV फुटेज खंगाली जा रही (Hapur)

थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News