मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना: 70 बच्चों को लैपटाप वितरित

खबरwala 24 न्यूज:  मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत एसएसवी इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित समारोह में 70 बच्चों को लैपटाप का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की बालिकाओं ने अतिथियों का स्वागत गीत गाकर किया गया। कार्यक्रम में कोविड-19 का संदेश, पर्यावरण बचाओ का संदेश बालिकाओं ने गीतों के माध्यम से […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज:  मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत एसएसवी इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित समारोह में 70 बच्चों को लैपटाप का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की बालिकाओं ने अतिथियों का स्वागत गीत गाकर किया गया। कार्यक्रम में कोविड-19 का संदेश, पर्यावरण बचाओ का संदेश बालिकाओं ने गीतों के माध्यम से दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कोरोना महामारी से मृत हुए व्यक्तियों के बच्चों को लैपटॉप वितरण करना था, जिसके अंतर्गत 70 बच्चों को लैपटॉप वितरण किए गए।

मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत इन बच्चों को 4000 रुपये भी दिए जाते हैं। लड़कियों की शादियों के लिए एक लाख एक हजार का अनुदान दिया जाता है। जिला प्रशासन उन परिवार के बच्चों की सहायता करने हेतु हर समय तत्पर है और संवेदना व्यक्त करता है।

कार्यक्रम में विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया ने कहा कि कोरोना काल में सरकार की प्राथमिकता लोगों को 1 महीने में दो बार अन्न की व्यवस्था करने की रही है देश के अंदर कोई भी भूख से परेशान नहीं हुआ है। विधायक धौलाना धर्मेश तोमर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सतत विकास हेतु लैपटॉप वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है। सरकार गरीब तबके के उत्थान के लिए कटिबद्ध है। युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

विधायक सदर विजयपाल आढ़ती ने कहा कि हमारी सरकार ने कोरोना महामारी के अंतर्गत देश के विकास कार्य रुकने नहीं दिए। जनपद हापुड़ में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं करा दी गई हैं। कोरोना के दृष्टिगत रखते हुए सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा जिला अस्पताल ऑक्सीजन प्लांट से परिपूर्ण है कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत राज अधिकारी विरेंद्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक सरोज ने सभी का आभार व्यक्त किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News