Hapur News: श्यामपुर जट्ट गांव में दिखा तेंदुओं का जोड़ा, गांव में दहशत, वन विभाग की टीम ने बिछाया जाल, देखे वीडियो

Khabarwala24 Hapur News: हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में स्थित गांव श्यामपुर जट्ट में मंगलवार रात करीब 10 बजे बड़ा हड़कंप मच गया। किसान जितेंद्र सिंधु के खेत में दो तेंदुओं का जोड़ा नजर आया। एक तेंदुआ फसल के बीच आराम फरमा रहा था, जबकि दूसरा उसके इर्द-गिर्द चक्कर लगा रहा था। ग्रामीणों ने दूर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 Hapur News: हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में स्थित गांव श्यामपुर जट्ट में मंगलवार रात करीब 10 बजे बड़ा हड़कंप मच गया। किसान जितेंद्र सिंधु के खेत में दो तेंदुओं का जोड़ा नजर आया। एक तेंदुआ फसल के बीच आराम फरमा रहा था, जबकि दूसरा उसके इर्द-गिर्द चक्कर लगा रहा था। ग्रामीणों ने दूर से ही मोबाइल से फोटो खींची, जो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गई।

तेंदुए कहां से आए? (Hapur News)

ग्रामीणों का कहना है कि ये तेंदुए पास के जंगली इलाकों से भटककर आए लगते हैं। शिकार की तलाश में खेतों तक पहुंच गए। गांव जंगलों से सटा हुआ है, लेकिन दो तेंदुए एक साथ देखना बहुत कम होता है। इससे पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया। बच्चे और महिलाएं घरों में छिपकर बैठे रहे। रात भर दरवाजे बंद रखे गए।

ग्रामीणों की चिंता (Hapur News)

स्थानीय किसान बोले, “हमारा इलाका जंगलों के करीब है, पर इतने बड़े तेंदुए एक साथ पहली बार दिखे। हम अब खेतों में अकेले नहीं जाएंगे। सब सतर्क रहेंगे।” लोग दिन में भी डरे हुए हैं।

वन विभाग की कार्रवाई (Hapur News)

सूचना मिलते ही बाबूगढ़ पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन अधिकारी अर्शी मलिक ने बताया, “हमने इलाके में जाल और कैमरे लगा दिए हैं। तेंदुओं को पिंजरे में फंसाकर सुरक्षित जंगल में छोड़ेंगे। ग्रामीण अकेले खेतों में न जाएं और कोई जानकारी हो तो तुरंत बताएं।” अभी पकड़ने का काम जारी है।

सुरक्षा के उपाय (Hapur News)

वन विभाग ने ग्रामीणों को सलाह दी है कि रात में बाहर न निकलें। खेतों में जाते समय समूह में जाएं। कैमरे से निगरानी की जा रही है। उम्मीद है जल्द ही तेंदुए पकड़े जाएंगे। गांव में फिलहाल दहशत बनी हुई है, लेकिन अधिकारी स्थिति पर काबू पाने में जुटे हैं।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News