Hapur News Khabarwala24News Hapur:दुकानों से फोन पर सामान मंगाकर चंपत होने वाले ठग शहर में सक्रिय हैं। शहर में पिछले दो दिनों में दो ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं। एक इलेक्ट्रानिक की दुकान से स्कूल के नाम पर और एक सेनेटरी की दुकान से घर में सामान लगाने के नाम पर हजारों रुपये का माल मंगाकर ठगी की गई है। मामले की पुलिस जांच कर रही है।
तहसील चौपले के पास स्थित सूरी इलेक्ट्रानिक्स की दुकान पर फोन कर एक स्कूल में काम चलने के नाम पर करीब 22 हजार रुपये का सामान पैक करा लिया। मालिक सागर सूरी ने बताया कि रविवार को महिला ने खुद को मेरठ रोड स्थित स्कूल की प्रधानाचार्या बताकर फोन किया और ई रिक्शे से सामान को मेरठ रोड पर मंगवाया था। ई रिक्शा में बिजली फिटिंग का करीब 22 हजार का सामान लेकर जब ई रिक्शा वाला वहां पहुंचा तो उससे सामान उतारवाकर एक टेंपों में रख लिया। इसके बाद उसे रुपये लेने के लिए एक क्लीनिक पर बुलाया गया। वहां जाकर पता चला कि कोई महिला वहां मौजूद नहंी थी। आरोपी माल लेकर चंपत हो गए।
इसके अलावा सोमवार को एक अन्य दुकान के मालिक के पास भी किसी व्यक्ति ने ऐसा ही फोन कर पानी की टंकी, पाइप आदि करीब 14 हजार का सामान मेरठ रोड पर मंगाया था। यहां पैमेंट हाथोहाथ करने की बात कही गई। यहां पहुंचे ई रिक्शा वाले के साथ भी ऐसा ही हुआ। उसे भी पास स्थित एक क्लीनिक में रुपये लेने के लिए भेजा गया और आरोपी माल लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर ही है।



