प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता का निधन, शोक

खबरवाला 24 न्यूज: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को तड़के अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। हीराबेन को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह अहमदाबाद के ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार हीराबेन मोदी का यू एन […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को तड़के अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया।

हीराबेन को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह अहमदाबाद के ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार हीराबेन मोदी का यू एन मेहता हार्ट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 30 दिसंबर 2022 को तड़के करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

उन्होंने ट्वीट किया मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।

हीराबेन गांधीनगर शहर के पास रायसन गांव में प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती थीं। उन्हें हीरा बा भी कहा जाता है। प्रधानमंत्री जब भी गुजरात दौरे पर होते थे, तो रायसन जाकर अपनी मां से जरूर मिलते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता का निधन पर भाजपाईयों में शोक व्यक्त किया है।

खरगे राहुल ने पीएम की मां के निधन पर दुख जताया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शुक्रवार को दुख जताया और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

राजस्थान के राज्यपाल, सीएम ने भी शोक व्यक्त किया

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा पक्ष-विपक्ष के विभिन्न नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल मिश्र ने प्रधानमंत्री मोदी की माता हीरा बा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News