Hapur News:पांच लाख रुपये के साथ किशोरी हुई गायब, तीन सहेलियों पर किशोरी को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Hapur News Khabarwala24News Hapur:कोतवाली में एक दादा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 14 वर्षीय पोती को उसकी तीन सेहलियों ने गायब कर दिया। इतना ही नहीं पोती ने घर में रखे पांच लाख रुपये भी अपनी सेहलियों को दे दिए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24News Hapur:कोतवाली में एक दादा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 14 वर्षीय पोती को उसकी तीन सेहलियों ने गायब कर दिया। इतना ही नहीं पोती ने घर में रखे पांच लाख रुपये भी अपनी सेहलियों को दे दिए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर ददायरा निवासी ऋषिपाल सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि सात जून को उसकी 14 वर्षीय पोती घर के सन्दूक में रखे 5 लाख रूपये लेकर हापुड़ चली आई थी। यहां आकर पोती ने रूपये अपनी सहेलियों को दे दिये। जब पोती द्वारा रुपये अपनी सहेलियों को देने की बात उसके पता चली तो वह अपने परिजन के साथ आया और पोती से रूपयों के बारे में पूछा तो उसने कहा कि अभी अपनी सहेलियों से लाती हूँ।

लोहिया पार्क के पास से पोती चकमा देकर हुई गायब

रिपोर्ट में बताया कि पोती ने दादा से लोहिया पार्क पर चलने को कहा जब वह परिजन के साथ लोहिया पार्क पहुंचा तो पोती परिजन को चकमा देकर कहीं चली गई। पीड़ित ने शक जाहिर किया है कि उसकी पोती की तीन सहेलियों ने उसकी पोती को गायब कर दिया है।

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही किशोरी का पता लगाकर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Hapur news:पांच लाख रुपये के साथ किशोरी हुई गायब, तीन सहेलियों पर किशोरी को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज Hapur news:पांच लाख रुपये के साथ किशोरी हुई गायब, तीन सहेलियों पर किशोरी को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज Hapur news:पांच लाख रुपये के साथ किशोरी हुई गायब, तीन सहेलियों पर किशोरी को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News