व्यापारी से ठगे 4.50 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज

खबरwala 24 न्यूज पिलखुवा: क्षेत्र के एक व्यापारी से व्यापार करने के नाम पर गौतमबुद्धनगर जिले के एक व्यापारी ने 4.50 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये लेकर आरोपित ने माल भिजवाने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में नगर के रहने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज पिलखुवा: क्षेत्र के एक व्यापारी से व्यापार करने के नाम पर गौतमबुद्धनगर जिले के एक व्यापारी ने 4.50 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये लेकर आरोपित ने माल भिजवाने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में नगर के रहने वाले तरंग मित्तल ने बताया कि फ्रंटियर एंटरप्राइजेज के नाम से उसकी फर्म है। फर्म के जरिए पीड़ित डाईपर, सैनेट्री पेड आदि का कार्य करता है। विभिन्न फर्मों एवं कंपनियों से माल खरीदकर पीड़ित उसे बेचने का भी काम करता है।

जिला गौतमबुद्धनगर के सलारपुर क्षेत्र के शिवनगर में उसकी फर्म है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात शिवनगर स्थित एक इंडस्ट्रीज के मालिक मनीष शर्मा से हुई थी। उसने पीड़ित को बताया कि वह उसे अपनी कंपनी का स्टोकिस्ट नियुक्त कर देगा। इसके लिए पीड़ित को उसकी फर्म में अावेदन करने के साथ 4.50 लाख रुपये जमा कराने होंगे।

आरोपित के झांसे में आकर पीड़ित इसके लिए तैयार हो गया। पीड़ित ने बैंक आरटीजीएस के माध्यम से मनीष शर्मा द्वारा बताए गए बैंक खाते में रुपये डलवा दिए। रुपये लेने के बाद आरोपित ने माल नहीं भिजवाया। सख्ती से तगादा करने पर आरोपित ने माल भेजने से इन्कार कर दिया। इतना ही नहीं आरोपित ने पीड़ित से गाली गलौज कर अभद्रता कर दी। पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News