जिनका देश से मतलब नहीं, उसे जननायक बनाने पर तुली कांग्रेस: नीरज सिंह बबलू

पटना, 6 अक्टूबर (khabarwala24)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जननायक बताए जाने को लेकर चल रहे राजनीतिक बयानबाजी पर बिहार के मंत्री और भाजपा नेता नीरज सिंह बबलू ने तीखा पलटवार किया है।बबलू ने khabarwala24 से बातचीत के दौरान कहा कि जिनको जनता से मतलब नहीं, जिनका देश से मतलब नहीं, जिनका जनता के रहन-सहन […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

पटना, 6 अक्टूबर (khabarwala24)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जननायक बताए जाने को लेकर चल रहे राजनीतिक बयानबाजी पर बिहार के मंत्री और भाजपा नेता नीरज सिंह बबलू ने तीखा पलटवार किया है।

बबलू ने khabarwala24 से बातचीत के दौरान कहा कि जिनको जनता से मतलब नहीं, जिनका देश से मतलब नहीं, जिनका जनता के रहन-सहन से मतलब नहीं, उन्हें जननायक बनाने का काम कांग्रेस कर रही है।”

- Advertisement -

उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे देश और कृषि से संबंधित मामलों की जानकारी नहीं रखते और केवल विदेशी मामलों का ज्ञान रखते हैं। बबलू ने कहा कि राहुल गांधी का ज्ञान सीमित है और वे ऐसे बयान देते हैं जैसे ‘आलू से सोना निकाल देंगे’ या ‘जलेबी की फैक्ट्री लगा देंगे।’

धर्म और वोटिंग पर बयान देते हुए बबलू ने कहा कि यदि मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनकर वोट देंगी तो हिंदू महिलाएं भी घूंघट में वोट दे सकती हैं और यदि मुस्लिम महिलाएं वोट करेंगी तो वे काम के नाम पर एनडीए को वोट देंगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि सबसे बड़ा काम उन्होंने महिलाओं के लिए किया है और सभी महिलाओं को 10,000 रुपये की सहायता भेजी गई है। इससे महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बबलू ने दावा किया कि यादव और मुस्लिम महिलाएं एनडीए को समर्थन देंगी।

- Advertisement -

पटना मेट्रो के उद्घाटन को लेकर भी उन्होंने खुशी जताई और इसे प्रदेश के लिए बड़ी सौगात बताया। बबलू ने कहा कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते हैं। अब बिहार को भी मेट्रो से जोड़ दिया गया है, मेट्रो परिचालन शुरू हो चुका है और इसका विस्तार जल्द होगा।

वहीं, महिलाओं की क्रिकेट टीम द्वारा पाकिस्तान पर विजय को लेकर बबलू ने कहा कि भारत ने हर क्षेत्र में पाकिस्तान को पराजित किया है। युद्ध हो या खेल या कोई और चीज, पाकिस्तान कभी हिंदुस्तान के सामने सिर नहीं उठा सकता।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News