Crime News तरबूज के रेट पूछने पर हुआ दे- दनादन

Crime News Khabarwala 24 News Simbhaoli (Hapur)ः सिंभावली थाना क्षेत्र में मिल गेट के पास तरबूज के रेट पूछने पर फल विक्रेता के साथ चार आरोपियों ने मारपीट कर दी। बीच बचाव कराने पहुंचे व्यक्ति को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Crime News Khabarwala 24 News Simbhaoli (Hapur)ः सिंभावली थाना क्षेत्र में मिल गेट के पास तरबूज के रेट पूछने पर फल विक्रेता के साथ चार आरोपियों ने मारपीट कर दी। बीच बचाव कराने पहुंचे व्यक्ति को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Crime news तरबूज के रेट पूछने पर हुआ दे- दनादन

क्या है मामला

बक्सर निवासी आदिल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पिता मिल गेट के पास तरबूज का ठेला लगाते हैं। बृहस्पतिवार की शाम को करीब छह बजे सतनाम निवासी हरोडा मोड, गोलू उर्फ गजेन्द, जीतू व डेनी पुत्रगण निवासी हरोड़ा रोड उसके पिता के पास पहुंचे और तरबूज का रेट पूछा । इसी बीत उनमें कहासुनी हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने उसके पिता के साथ मारपीट कर दी। उसी समय ग्राम नवादा कला निवलासी अमरजीत भी मौके पर आ गया। उसने मेरे पिता जी का बीच बचाव किया तो आरोपियों ने अमरजीत के साथ भी मारपीट की। जिसमें अमरजीत के काफी चोटे आई है । मारपीट करने के बाद आरोपी आटो में सवार होकर फरार हो गए।

भाई को भी दी जान से मारने की धमकी

इसी बीच उसके भाई नासिर ने मोटर साइकिल से आरोपियों की पीछा किया तो आरोपियों ने उसके भाई के साथ भी गाली गलोच करते हुये मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Crime news तरबूज के रेट पूछने पर हुआ दे- दनादन Crime news तरबूज के रेट पूछने पर हुआ दे- दनादन Crime news तरबूज के रेट पूछने पर हुआ दे- दनादन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News