खंडवा हादसा: पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की मदद का ऐलान

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (khabarwala24)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के खंडवा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन समारोह के दौरान हुई मौतों पर गहरी संवेदना जताई।उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है।प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (khabarwala24)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के खंडवा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन समारोह के दौरान हुई मौतों पर गहरी संवेदना जताई।

उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि मध्य प्रदेश के खंडवा में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

इस घटना में मरने वालों में ज़्यादातर बच्चे और किशोर शामिल थे, जिनमें आरती (18), दिनेश (13), उर्मिला (16), शर्मिला (15), गणेश (20), किरण (16), पाटलीबाई (25), रेवसिंह (13), आयुष (9), और संगीता (16) शामिल हैं।

घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका खंडवा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह घटना 2 अक्टूबर को खंडवा जिले के जामली गांव में हुई, जब 30 से ज्यादा ग्रामीणों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते समय एक गहरे तालाब में गिर गई।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News