हारिस रऊफ पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना, फरहान को आईसीसी लगाई ने फटकार : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 26 सितंबर (khabarwala24)। आईसीसी ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। वहीं, सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को फटकार लगाई है। आईसीसी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर भारत के खिलाफ 21 सितंबर को हुए मैच के दौरान उनके हाव-भाव की वजह से लिया है।21 सितंबर को […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 26 सितंबर (khabarwala24)। आईसीसी ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। वहीं, सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को फटकार लगाई है। आईसीसी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर भारत के खिलाफ 21 सितंबर को हुए मैच के दौरान उनके हाव-भाव की वजह से लिया है।

21 सितंबर को भारत के खिलाफ हुए मैच में हारिस रऊफ ने विमान दुर्घटना के विवादास्पद राजनीतिक इशारे किए थे। वहीं, उसी मैच में अर्धशतक पूरा करने का जश्न फरहान ने अपने बल्ले से गोली चलाने के अंदाज में मनाया था।

एक रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी ने दोनों पाकिस्तानी खिलाड़ियों की गतिविधि को आचार संहिता के तहत लेवल 1 के अपराध का दोषी माना। हारिस रऊफ पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। वहीं, साहिबजादा फरहान को फटकार लगाया गया है और ऐसा न करने का निर्देश दिया गया है। फरहान पर कोई आर्थिक जुर्माना नहीं लगाया गया है।

लेवल 1 के उल्लंघन पर आमतौर पर मैच फीस का 50 प्रतिशत तक जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक मिलते हैं। इस मामले में, खिलाड़ियों को केवल आर्थिक दंड और चेतावनी दी गई, लेकिन उन्हें ऐसे उल्लंघन दोबारा न करने की स्पष्ट चेतावनी दी गई।

आईसीसी ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ भी एक्शन लिया है।

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मैच 14 सितंबर को खेला गया था। मैच में जीत के बाद पुरस्कार समारोह के दौरान सूर्यकुमार यादव ने कहा था, “ये सही मौका है, हम पहलगाम हमले के पीड़ितों के साथ खड़े हैं। हम इस जीत को अपने सशस्त्र बलों को समर्पित करना चाहते हैं, जिन्होंने बहादुरी दिखाई। हम उन्हें फील्ड पर मुस्काने का मौका देते रहेंगे।”

भारतीय कप्तान ने इस मैच में टॉस के समय पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। वहीं, मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। प्रेस कॉफ्रेंस में जब सूर्यकुमार यादव से नो हैंडशेक से जुड़ा सवाल पूछा गया और इसे खेल भावना के विपरीत बताया गया तो उनका जवाब था- खेल भावना से बढ़कर भी बहुत कुछ होता है। वे पहलगाम आतंकी हमले के सभी पीड़ितों के साथ खड़े हैं और इसे ऑपरेशन सिंदूर में हिस्सा लेने वाले सशस्त्र बलों को समर्पित करते हैं।

पीसीबी ने भारतीय कप्तान के व्यवहार की शिकायत आईसीसी से की थी। आईसीसी ने मामले की जांच में भारतीय कप्तान को दोषी माना है और उन पर भी मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। साथ ही राजनीतिक बयान न देने का निर्देश दिया गया है।

-khabarwala24

पीएके

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News