नई दिल्ली, 26 सितंबर (khabarwala24)। नवरात्रि के पहले दिन से ही बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। विद्या नवरात्रि के हर दिन के हिसाब से अपना नया लुक शेयर करती हैं।
शुक्रवार को नवरात्रि के पांचवें दिन एक्ट्रेस ने मां स्कंदमाता को समर्पित लुक शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने चार फोटोज शेयर की हैं।
विद्या बालन ने अपना सोशल मीडिया अपडेट किया है, जिसमें वो ग्रीन और रेड कलर के कॉम्बिनेशन की साड़ी में दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने बालों का स्लीक बन बना रखा है और कानों में पीकॉक पैटर्न के ईयररिंग पहन रखे हैं। एक्ट्रेस ने गले में कुछ नहीं पहना है। लेकिन, सिंपल बिंदी लगाकर अपने लुक को सिंपल और एलीगेंट बना दिया है।
एक्ट्रेस का ओवरऑल लुक बेहद क्लासी है। एक्ट्रेस ने फ्लोर पर बैठकर पोज दिए हैं और ज्यादातर साइड पोज हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ”नवरात्रि का पांचवा लुक…।”
फैंस भी एक्ट्रेस के लुक की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, विद्या मैम, हरे रंग का ये शेड आप पर जादू की तरह लग रहा है, एलिगेंस, टाइमलेस और ग्रेसफुल।
इससे पहले एक्ट्रेस ने पीले रंग की साड़ी में फोटोज शेयर की थी, जिसमें पिंक कलर के बड़े फ्लावर बने थे। एक्ट्रेस ने रेड बैकग्राउंड के साथ क्लासी पोज दिए थे। एक्ट्रेस का हर लुक फैंस को पसंद आ रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘दो और दो प्यार’ में देखा गया था। इसी साल एक्ट्रेस की सुपरहिट फिल्म ‘परिणीति’ को सिनेमाघरों में री-रिलीज भी किया गया।
इसके अलावा एक्ट्रेस ओटीटी पर भी डेब्यू कर चुकी हैं, जिसमें ‘नियत’, ‘जलसा’, ‘हम पांच’ और ‘नटखट’ जैसे शो शामिल हैं। फिलहाल एक्ट्रेस फिल्मों से दूर सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट्स देती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस को पॉडकास्ट शो करते भी देखा गया है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


