CLOSE

Vibhu Bansal विभू बंसल ने पिलखुवा नगर पालिका अध्यक्ष की ली शपथ

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala24 News Hapur : Vibhu Bansal नगर पालिका परिसर में शनिवार को नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष विभु बंसल और 25 वार्ड के सभी सदस्यों ने शपथ ली। एसडीएम व कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी ने नगर पालिका अध्यक्ष व सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नगर के हजारों लोग उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण समारोह शनिवार की सुबह से ही हुई तेज वर्षा के कारण 45 मिनट की देरी से शुरू हुआ। शपथ ग्रहण समारोह से पहले नगर पालिका परिसर के कर कक्ष में हवन पूजन कार्यक्रम हुआ, जिसके बाद एसडीएम व कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी ने सबसे पहले नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष विभू बंसल को शपथ दिलाई।

Vibhu bansal विभू बंसल ने पिलखुवा नगर पालिका अध्यक्ष की ली शपथ

इन सभासदों ने ली शपथ :

अजय कुमार, दीपक शुक्ल, राकेश सिंह तोमर, कविता, यादराम कोरी, सोनू कोरी, नरेश भारती, निर्मल कोरी, सचिन पुंडीर बीजेपी,सुशील तोमर, लोकेश प्रजापति, नफीस, शिवकुमार शर्मा, इकरामुद्दीन, इकबाल, सुनीता, प्रदीप तेवतिया, मनीषा, मुन्नी, विकास, चेतन राणा, अंशुल मित्तल, राजेश, वरुण शर्मा, सत्तार, सितारा को एक-एक करके शपथ दिलाई गई।

- Advertisement -

Vibhu bansal विभू बंसल ने पिलखुवा नगर पालिका अध्यक्ष की ली शपथ
ट्रिपल इंजन की सरकार नगर के विकास के लिए नए आयाम स्थापित करेगी :

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि केंद्र में प्रदेश में और अब आपके शहर में भाजपा की सरकार है यह ट्रिपल इंजन की सरकार नगर के विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। जो कार्य पिछले चेयरमैन के कार्यकाल में नहीं हुए हैं उन कार्यों को प्राथमिकता से लिया जाएगा और नगर को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विनीत शारदा ने कहा कि शहर की नई सरकार लोगों की हर समस्या का समाधान करने के लिए तैयार है। पालिका अध्यक्ष विभू बंसल ने कहा कि लोगों ने जिस उममीद के साथ जिम्मेदारी उन्हें दी है, वह उसे हा हाल में पूरा करेंगे।

Vibhu bansal विभू बंसल ने पिलखुवा नगर पालिका अध्यक्ष की ली शपथ

यह रहे मौजूद :

इस अवसर पर नरेश तोमर, हरीश अग्रवाल, अमित टांक, अजीत तोमर, अखिलेश मित्तल, मनीष माहेश्वरी, ललित गर्ग मोदी, प्रवीण मित्तल, सचिन पुंडीर, अशोक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, अशोक गोयल मूलचंद, शिवकुमार टांक, रामकृष्ण, मुकेश पंसारी, गोपाल, मनीष बिंदल उपस्थित थे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-