Hapur News: पुलिस को कई महीनों से जिस गैंग की थी तलाश, उसने खुद काॅल कर पुलिस को बुलाया, फिर हुआ बड़ा खुलासा

Khabarwala24 Hapur News : Hapur News थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम को कथित रुप से हुई ढ़ाई लाख रुपए की लूट की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस को लूट की फर्जी सूचना आरोपियों ने दी थी। रंगदारी और आईटी एक्ट के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 Hapur News : Hapur News थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम को कथित रुप से हुई ढ़ाई लाख रुपए की लूट की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस को लूट की फर्जी सूचना आरोपियों ने दी थी। रंगदारी और आईटी एक्ट के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ढ़ाई लाख रुपए बरामद किए है। यह पूरा मामला एक सैक्स रेकैट से जुड़ा है। पीड़ित युवक के पिता की आपत्तिजनक वीडियो वायरल ना करने की एवज में ढ़ाई लाख रुपए की मांग की गई थी। इन तीन आरोपियों ने पीड़ित युवक को झांसे में लेकर पैसा ब्लैकमेल करने वाले आरोपी के पास पहुंचाने की बात कही। जिसके बाद पीड़ित ने इन लोगों को पैसे पहुंचाने के लिए दे दिए थे और फिर पीड़ित को सूचना दी कि उनके साथ लूट हो गई है और बदमाश पैसे लूटकर फरार हो गए हैं।

क्या बोले एसपी अभिषेक वर्मा :

हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि थाना हापुड़ देहात के नई मंडी के टिम्बर व्यापारी तरुण गोयल ने गुरुवार की शाम को कुचेसर चौपला के पास ढाई लाख रुपए की लूट की सूचना दी थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की तो लूट की वारदात को संदिग्ध पाया, इस सिलसिले में तरुण गोयल ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उसके पिता की एक सैक्स वीडियो वायरल न करने की एवज में ढाई लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी, इस सिलसिले में पुलिस ने तरुण गोयल की तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया।

- Advertisement -

Hapur news: पुलिस को कई महीनों से जिस गैंग की थी तलाश, उसने खुद काॅल कर पुलिस को बुलाया, फिर हुआ बड़ा खुलासा

आरोपियों को भेजा जेल :

थाना बाबूगढ़ पुलिस ने गांव दयानगर निवासी सोविंद्र, बाबूगढ़ छावनी निवासी रविंद्र और अनिल को धर दबोचा। पुलिस ने बदमाशों द्वारा रंगदारी में वसूले गए ढ़ाई लाख रुपए बरामद कर लिए है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह सैक्स रेकैट चलाने वाला एक गैंग है। जिसका पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News