UP News: बीमारू राज्य से बाहर निकलकर देश का ग्रोथ इंजन बना यूपी, जीएसटी ने बदला टैक्स सिस्टम – सीएम योगी 

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा राज्य अब बीमारू राज्यों की लिस्ट से बाहर निकल चुका है और देश का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन बन गया है। उन्होंने जीएसटी को पीएम नरेंद्र मोदी का दीवाली गिफ्ट बताते हुए कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा राज्य अब बीमारू राज्यों की लिस्ट से बाहर निकल चुका है और देश का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन बन गया है। उन्होंने जीएसटी को पीएम नरेंद्र मोदी का दीवाली गिफ्ट बताते हुए कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म है। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम ने यूपी में 21 एयरपोर्ट बनने की बात कही और केंद्र सरकार के फैसलों से अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती पर जोर दिया। आइए, जानते हैं सीएम की ये बड़ी बातें…

किसानों और व्यापारियों के लिए अच्छी खबर (UP News)

सीएम योगी ने बताया कि सरकार ने किसानों के हित में कृषि उपकरणों पर टैक्स 5 फीसदी कर दिया है या फिर खत्म ही कर दिया। इससे हमारे किसान भाइयों को खेतीबाड़ी में काफी राहत मिलेगी। दो पहिया वाहनों, नोटबुक और स्टेशनरी सामान पर भी टैक्स कम किया गया है। व्यापार आसान बनाने के लिए पंजीकरण को ऑटो-अपडेट करने की सुविधा दी गई है और रिफंड की प्रक्रिया भी सरल बना दी।

इस साल के पहले पांच महीनों में ही जीएसटी से 10 लाख करोड़ रुपये का कलेक्शन हो चुका है। एक करोड़ 51 लाख लोग टैक्स दे रहे हैं। टैक्स घटने से घरेलू सामान की बिक्री बढ़ेगी, जिससे व्यापार चमकेगा, नौकरियां पैदा होंगी और पूरी अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी।

पुराने टैक्स सिस्टम से नया बदलाव (UP News)

पहले 17 तरह के टैक्स लगते थे, जो व्यापारियों के लिए सिरदर्द थे। अब सिर्फ जीएसटी और पेट्रोल पर वैट बचा है। केंद्र सरकार ने वन नेशन वन टैक्स के तहत जीएसटी लाकर चार लेयर वाले टैक्स सिस्टम को खत्म कर दिया। 12 और 28 फीसदी के स्लैब हटा दिए गए, अब सिर्फ दो लेयर रहेंगे। लग्जरी आइटम्स पर 40 फीसदी टैक्स लगेगा, लेकिन आम चीजों पर राहत है।

सीएम ने कहा कि 2014 से पहले टैक्स कलेक्शन सिर्फ 4 लाख करोड़ था, अब 25 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया है। इससे इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से बढ़ रहा है। देश में नेशनल हाइवे का जाल बिछ गया है और एयरपोर्ट की संख्या 140 से ऊपर पहुंच चुकी है। यूपी में ही 21 एयरपोर्ट हैं। हम आत्मनिर्भर भारत की राह पर चल पड़े हैं। ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत को दुनिया मान चुकी है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सफलता मिली है। हमारे यहां तीन करोड़ किसान हैं, जिनके लिए ये कदम वरदान हैं।

यूपी की जीडीपी को मिलेगा बूस्ट (UP News)

कृषि यंत्रों पर टैक्स स्लैब कम होने से यूपी के किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। 2500 रुपये तक के फुटवियर पर जीएसटी 5 फीसदी कर दिया गया, जिससे आगरा का जूता कारोबार चमकेगा। 2500 रुपये से कम के रेडीमेड कपड़ों पर भी 5 फीसदी जीएसटी लगेगा, इससे यूपी का कपड़ा बाजार फले-फूलेगा। देश की जीडीपी में 2 लाख करोड़ की बढ़ोतरी होगी और यूपी की जीडीपी भी उसी हिसाब से मजबूत बनेगी। ये बदलाव यूपी को और आगे ले जाएंगे।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Vikas Kumar
Vikas Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Vikas Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News