बीजिंग, 1 दिसंबर (khabarwala24)। चीन ने 30 नवंबर को वनछांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण स्थल से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए लॉन्ग मार्च-7ए वाहक रॉकेट के जरिए ‘शीच्येन-28’ उपग्रह को उसकी निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
यह वर्ष 2025 में वनछांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण स्थल से संचालित किया गया 10वां प्रक्षेपण मिशन है। इस सफल मिशन के साथ ही, इस स्थल की वार्षिक प्रक्षेपण संख्या ने इतिहास में पहली बार दोहरे अंकों तक पहुंचने का कीर्तिमान स्थापित किया है।
वनछांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण स्थल चीन का पहला ऐसा आधुनिक केंद्र है, जिसे पूर्ण रूप से स्वतंत्र तरीके से डिजाइन और निर्मित किया गया है। यह अपनी तरह का एक विशिष्ट हरित और पर्यावरण-अनुकूल अंतरिक्ष प्रक्षेपण स्थल है।
वर्तमान में, यह केंद्र दो बहु-दिशात्मक, हर मौसम में उपयोग के योग्य और भारी वजन (बड़े टन भार) वहन करने वाले प्रक्षेपण स्थलों से सुसज्जित है।
वर्ष 2016 में अपने पहले अंतरिक्ष प्रक्षेपण मिशन की शुरुआत के बाद से लेकर अब तक, इस स्थल ने कुल 43 अंतरिक्ष प्रक्षेपण मिशन संचालित किए हैं और यहां से होने वाले प्रक्षेपणों की वार्षिक संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


